आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा ध्वजारोहण कि

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्रुखाबाद

एसएन साबत , पुलिस महानिदेशक /महानिरीक्षक कारागार के दिशानिर्देशन , चित्रलेखा सिंह अपर महानिरीक्षक (प्रशासन)एव  शिवहरी मीना प्रभारी डीआईजी जेल के कुशल पर्यवेक्षण में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा ध्वजारोहण

किया । सायकल जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार , वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय और नगर मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र द्वारा जिला कारागार फतेहगढ़ पर कर्मचारियों और बंदियों के ” सहभोज ” में भोजन परोस कर शुभारंभ किया गया। बंदियों एवम कर्मचारियों के ” बड़ा खाना ” में सभी अधिकारी गण द्वारा भोजन परोसा गया । जिलाधिकारी महोदय एवम पुलिस अधीक्षक महोदय को भोजन परोसते देख बंदियों की खुशी से आंखें नम हो गई । सभी ने आगंतुक अधिकारी गण का आभार व्यक्त किया । आजादी का अमृत महोत्सव में वसुधा वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत सर्किल में ” अमृत उद्यान” में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट , जेल अधीक्षक , जेल चिकित्सक, जेलर और बंदियों द्वारा एक साथ 75 पौधों का रोपण किया गया । जिलाधिकारी महोदय , पुलिस अधीक्षक , नगर मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ जेल अधीक्षक द्वारा “अमृत उद्यान ” की प्रशंसा की गई । अधिकारी गण द्वारा जेल में बीमार बंदियों एवम महिला बंदियों को फल वितरण भी किया गया । जिलाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह द्वारा जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद को उनके नवाचार कार्यों से जनपद फर्रुखाबाद का गौरव बढाने के लिए ” प्रशंसा पत्र ” प्रदान किया गया । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा सभी आगंतुक अधिकारीगण का आभार व्यक्त किया । सभी व्यवस्था जेलर अखिलेश कुमार द्वारा बड़ी कुशलता पूर्वक की गई । चक्राधिकारी मुकेश गौड़, डिप्टी जेलर सरोज देवी कृष्णा देवी का भी सहयोग रहा । भोजन बनवाने परोसने में श्री राजेंद्र बाबू, रोहित कुमार, दीपांशु, दीप चंद, संजय, गौरव , शुशील पाल आदि का विशेष सहयोग रहा । बंदियों में अमन, ऋषिपाल, मनीष, गेशु, शाकिर आदि का सहयोग रहा । महिला जेल वार्डर में प्रियंका शुक्ला, रोहिणी सचान, नगमा , जोली का विशेष सहयोग रहा ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें