महिला अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कलश तिरंगा यात्रा निकाली गई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़- एसएन साबत , पुलिस महानिदेशक /महानिरीक्षक कारागार के दिशानिर्देशन , चित्रलेखा सिंह अपर महानिरीक्षक (प्रशासन)एवम शिवहरि मीणा के कुशल पर्यवेक्षण में जिला कारागार फतेहगढ़ में महिला मुलाकातियों को हर घर तिरंगा के क्रम जेल के बंदियों द्वारा निर्मित एक एक तिरंगा और वृक्षारोपण हेतु एक एक पेड़ निशुल्क प्रदान कर कलश यात्रा और तिरंगा यात्रा सभी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा निकाली गई । जिसके क्रम में जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया की आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज महिला मुलाकातियो एवम महिला अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कलश तिरंगा यात्रा निकाली गई

। जिसमे महिला मुलाकातियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। एक एक तिरंगा और एक एक पौधा वृक्षारोपण हेतु दिया गया । तिरंगा यात्रा में विशेष रूप से प्रियंका शुक्ला जेल वार्डर , जोली, रोहिणी द्वारा भाग लिया गया । महिला उपकारापाल सरोज देवी और कृष्णा कुमारी द्वारा भाग लिया गया ।  प्रियंका शुक्ला द्वारा आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा तैयार की गई तथा प्रियंका शुक्ला द्वारा स्वयं भारत माता के रूप में तिरंगा यात्रा में भाग लिया । यात्रा का संचालन उपकारापाल मुकेश गौड़, प्रशिक्षक रामकुमार द्वारा किया गया । देश भक्ति के नारों के महिला मुलाकातों की तिरंगा यात्रा को जेल रवाना किया गया ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें