ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने के लिए युवक/युवतियॉ करें ऑनलाइन आवेदन

कौशाम्बी

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने के लिए युवक/युवतियॉ करें ऑनलाइन आवेदन

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पी0एम0ई0जी0पी0) के अन्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने के लिए बेरोजगार व्यक्तियों (जिनकी आयु 18 वर्ष से कम न हो) से ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित किये गये हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत विनिर्माण उद्योग के लिए अधिकतम् 50 लाख रूपये तथा सेवा उद्योग के लिए प्रोजेक्ट काष्ट 20 लाख तक का आवेदन किया जा सकता हैं। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री चन्द्र शेखर वर्मा ने देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के अनु0जाति, अनु0जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, भूतपूर्व सैनिक एवं महिला लाभार्थियों को स्वीकृत ऋण पर 35 प्रतिशत अनुदान व सामान्य वर्ग के लिए 25 प्रतिशत अनुदान है। शहरी क्षेत्र में आरक्षित वर्ग को 25 प्रतिशत अनुदान व सामान्य वर्ग को 15 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है। किसी भी जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय विकास भवन कक्ष सं0-44 मंझनपुर से प्राप्त की जा सकतीं है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More