कौशाम्बी
– मलमास के पावन महीने में बाबा भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ बाबा के विभिन्न शिवलिंगो में जाकर बाबा का आशीर्वाद ले रही है बुधवार शाम सिराथू तहसील के देवीगंज एवं कमालपुर गांव से लगभग आधा सैकड़ा कांवरियों का जत्था बाबा विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुआ, वाराणसी जाने से पहले सभी शिव भक्तों ने देवीगंज स्थित शिव काली मंदिर में माता की विधि विधान से पूजा कर आशीर्वाद लिया तत्पश्चात वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी मुन्ना साहू एवं जीपीएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमेश कुमार साहू बऊआ जी ने सभी कांवरियों का स्वागत करते हुए उन्हें तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराया एवं गेरुआ वस्त्र पहना कर सभी को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना किया।
बाबा भोले के भक्त डीजे की धुन पर नाचते थिरकते एवं भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए काशी विश्वनाथ के लिए रवाना हुए।
इस दौरान पूर्व प्रमुख कड़ा ठाकुर बब्बू सिंह,गंगा गोमती के अध्यक्ष समाजसेवी विनय पांडे, प्लीज कॉल शैलेश कुमार गुप्ता, एडवोकेट शशि कमल मिश्रा,भाजपा नेता प्रकाश पाल,अमित केसरवानी, गुलाब चंद्र मौर्य, समाजसेवी विकास पाल, बीरेंद्र आग्रहरी समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।






