कौशाम्बी
क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा सड़क दुर्घटना के क्लेम के त्वरित निस्तारण हेतु समस्त थानों के 13 उपनिरीक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया
आज क्षेत्राधिकारी यातायात उदय प्रताप सिंह द्वारा प्रभारी यातायात
राकेश कुमार चौरसिया व ए आर टी ओ कौशांबी की उपस्थिति में पुलिस लाइन प्रशिक्षण शाखा में सड़क दुर्घटना के क्लेम के त्वरित निस्तारण हेतु समस्त थानों के 13 उपनिरीक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया । यातायात निदेशालय लखनऊ के निर्गत निर्देशों के क्रम में प्रत्येक थाना स्तर पर एक ”स्पेशल यूनिट मोटर एक्सीडेन्ट क्लेम“ एक्सीडेन्ट केसेज के त्वरित निस्तारण हेतु गठित किये जाने एवं थाना स्तर से चिन्हित उपनिरीक्षकों का भौतिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया । इस प्रशिक्षण में ”स्पेशल यूनिट मोटर एक्सीडेन्ट क्लेम“ एक्सीडेन्ट केसेज के त्वरित निस्तारण हेतु निर्गत एस0ओ0पी0 के अनुसार उपनिरीक्षकों को प्रशिक्षित करते हुये महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया –
1- सड़क दुर्घटनाओं की अन्वेषण प्रक्रिया में प्रशिक्षण के दौरान थाना स्तर पर चिन्हित उपनिरीक्षकों को पॉवर प्वाइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया (एस0ओ0पी0) के अनुसार ”स्पेशल यूनिट मोटर एक्सीडेन्ट क्लेम“ एक्सीडेन्ट केसेज के त्वरित निस्तारण हेतु कार्यवाही किये जाने हेतु प्रशिक्षित किया गया।
2-एस0ओ0पी0 में दिये गये 19 बिन्दुओं के अनुसार प्रारूप भरने एवं इससे सम्बन्धित होने वाली समस्त कार्यवाही समय सुनिश्चित कराये जाने के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया गया।








