कौशाम्बी
सांसद ने नगर पालिका मंझनपुर व भरवारी को अमृत योजना 2.0 मे शामिल करने की मांग
1. भारत सरकार की महत्वकांक्षी है योजना है अमृत योजना 2.0
2. योजना के अन्तर्गत नगर पालिका मे शामिल आवादी को स्वच्छ पेयजल, सीवर लाइन, सड़क, नाली, व कचड़ा प्रबन्धन की व्यवस्था।
कौशाम्बी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने आज गुरूवार को भारत सरकार के आवासन एवं शहरी मामले के मंत्री हरदीप पुरी से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा तथा उन्होने ने बताया कि मेरे संसदीय क्षेत्र का जनपद कौशाम्बी जो पूरी तरह से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ क्षेत्र है। जनपद कौशाम्बी मे हाल मे ही उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दो नगर पंचायतों को नगर पालिका बनाया गया जो क्रमशः मंझनपुर व भरवारी के नाम से जानी जाती है। जिनकी जनसंख्या लगभग एक लाख से अधिक है। जहाॅ पर पेयजल की गम्भीर समस्या है। सांसद विनोद सोनकर ने केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी से मांग की कि भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना अमृत योजना 2.0 के अन्तर्गत नगर पालिका मंझनपुर व भरवारी को उक्त योजना मे शामिल करें जिससे उक्त दोनो नगर पालिकाओं का सर्वाग्रीण विकास हो सके।
बतादे की अमृत योजना 2.0 के अन्तर्गत शामिल होने वाली नगर पालिकाओं मे भारत सरकार द्वारा स्वच्छ पेयजल, सीवर लाइन, सड़क, नाली व कचड़ा प्रबन्धन, शहरी परिवाहन की आधुनिक व्यवस्था का प्रवधान है।
उक्त आशय की जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडेय ने दी








