कौशल विकास मिशन के तहत बंदियों को सिखाया जाएगा कम्प्यूटर कोर्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़

एस.एन. साबत , पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार के दिशा निर्देशन, चित्रलेखा सिंह ए.आई.जी और शिवहरि मीणा डी.आई.जी के कुशल पर्यवेक्षण में आज जिला कारागार फतेहगढ़ में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत 54 बंदी सहायक इलेक्ट्रिशियन तथा 54 बंदी कंप्यूटर डाटा एंट्री कोर्स के दो बैच का शुभारम्भ माननीय अश्वनी कुमार त्रिपाठी , जिला जज , फर्रुखाबाद द्वारा नरेंद्र प्रकाश, एडीजे/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और श्री सुभाष चंद्र प्रजापति एडीएम के साथ मिलकर किया । कार्यक्रम के आरंभ में मा. जिला जज महोदय द्वारा जेल गेट पार्क में केला पॉम के पेड़ का पौध रोपण किया । जेल उत्पाद की प्रदर्शनी को देखा, बंदियों द्वारा ” एक जेल एक उत्पाद ” के अंतर्गत बन रहे एल.ई.डी बल्ब की पूरी निर्माण यूनिट को देखा एवं एलईडी बल्ब की तरफ की गई । महिला बंदियों द्वारा बनाए गए चादर, कुशन कवर इत्यादि की भी प्रशंसा की गई। जिला जज महोदय द्वारा बंदियों को संबोधित करते हुए जिला जेल फतेजगढ़ को मॉडल जेल की संज्ञा दी गई। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद के कार्यों की प्रशंसा की गई । जेल की फाइव स्टार रेटिंग भोजन व्यवस्था, सफाई व्यवस्था की तारीफ की गई। नरेंद्र प्रकाश एडीजे / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सुभाष चंद्र प्रजापति एडीएम द्वारा भी अपने संबोधन में बंदियों का उत्साहवर्धन करते करते हुए जेल प्रबंधन के लिए प्रशंसा की गई । राजबीर सिंह प्राचार्या राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिला जज, एडीजे/ सचिव एवं एडीएम महोदय का बुके एवं मोमेंटो देकर स्वागत सत्कार किया गया। जिला जज महोदय द्वारा बंदियों के लिए प्रशिक्षण सामग्री और ड्रेस वितरित की गई । जेल अधीक्षक द्वारा सभी अतिथि आगंतुकों का जेल विभाग की और से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।कार्यक्रम में अखिलेश कुमार जेलर , बद्री प्रसाद जेलर केंद्रीय कारागार, उपकारापाल  मुकेश कुमार गौड, सरोज देवी , कृष्णा कुमारी , जेल प्रशिक्षक रामकुमार, आशीष कुमार जिला प्रबंधक उपस्थित रहे ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें