भवंस मेहता कालेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम,सुनाई गई शहीद सैनिकों की वीर गाथाएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

कारगिल दिवस पर भवंस मेहता कालेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम,सुनाई गई शहीद सैनिकों की वीर गाथाएं,

यूपी के कौशाम्बी जिले मे सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय प्रयागराज द्वारा केंद्र सरकार के सेवा सुशासन,गरीब कल्याण और कारगिल दिवस के अवसर पर भवंस मेहता कालेज भरवारी में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम मे फोटो प्रदर्शनी,संगोष्ठी,व्याख्यान,प्रतियोंगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में विजई प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रोफेसर चुम्मन प्रसाद श्रीवास्तव ने कालेज के छात्र छात्राओं एवम एनसीसी कैडेट्स को कारगिल युद्ध के दौरान घटित घटनाओं एवम वीर सैनिकों के शहादत की गाथा सुनाई,प्रोफेसर चुम्मन प्रसाद ने बताया कि वह स्वयं वायु सेना के एक सैनिक रहे और उन्होंने कारगिल युद्ध को देखा और उसमे सहयोग भी किया। उन्होंने कहा की मेरा सौभाग्य रहा कि उन्हें देश की सेवा करने का मौका मिला।

वही कालेज में लगाई गई पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र छात्राओं को कारगिल में शहीग हुए सैनिकों की वीरता की गाथाएं भी प्रदर्शित की गई,जिन्हे कालेज के छात्र छात्राओं ने देखा और जानकारी ली।देश भक्ति लोक गीत और कारगिल युद्ध के संबंध में निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया,प्रतियोगिता में विजई प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र  और पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय प्रयागराज से आए क्षेत्रीय प्रचार प्रभारी डाक्टर लाल जी यादव,केंद्रीय संचार ब्यूरो के वरिष्ठ सहायक राम मूरत विश्वकर्मा,कालेज के प्रिंसिपल डाक्टर प्रबोध श्रीवास्तव,प्रोफेसर डॉक्टर रूबी चौधरी,प्रोफेसर डॉक्टर विवेक त्रिपाठी निराला,प्रोफेसर अरुण सिंह,प्रोफेसर स्वेता यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें