टूरिस्ट बस खाई में पलटी: 2 दर्जन यात्री घायल, घायल अस्पताल भेजे गए

कौशांबी फतेहपुर बॉर्डर पर टूरिस्ट बस खाई में पलटी: 2 दर्जन यात्री घायल, घायल अस्पताल भेजे गए, कानपुर से मां शीतला के दर्शन पूजन को आ रहे थे यात्री

कौशांबी। कड़ा धाम कोतवाली के अलीपुर जीता गांव के समीप कानपुर से आ रही टूरिस्ट बस पलट गई। बस में सवार 2 दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है। घायलों को नजदीकी CHC इस्माईलपुर में भर्ती कराया गया है। हादसे साईकिल सवार को बचाने की कोशिश में होना बताया का रहा है। मौके पर पुलिस ने रिस्क्यु आप्रेशन शुरू कर दिया है। घायलों की संख्या बढ़ सकती है। टूरिस्ट बस कानपुर से कड़ा धाम मां शीतला धाम दर्शन पूजन के लिए आ रही थी।

बस चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर बैठा लिया है वहीं घायल साइकिल सवार की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया गया है साइकिल सवार जो घायल है वह बाकरगंज घोष थाना फतेहपुर जिला का रहने वाला बताया जा रहा है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More