टोल प्लाजा पर फर्जी फॉस टैग से करोड़ों का फ्रॉड करने वाले 6 शातिर अरेस्ट,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी में टोल प्लाजा पर फर्जी फॉस टैग से करोड़ों का फ्रॉड करने वाले 6 शातिर अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले के कोखराज टोल प्लाजा पर फर्जी फॉस टैग के सहारे वाहन गुजारने वाले गिरोह का जिले की एसओजी टीम और कोखराज थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है,पुलिस टीम ने फर्जी फास्टैग बनाने वाले 6 शातिरों को गिरफ्तार किया है।एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मामले का प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा किया है।

कोखराज थाना क्षेत्र में स्थित कोखराज हंडिया बाईपास टोल प्लाजा पर पिछले कुछ महीनों से फर्जी फॉस टैग के सहारे कुछ शातिर टोल प्लाजा और बैंक को लगातार फ्रॉड कर नुकसान पहुंचा रहे थे,आमदनी कम होने पर टोल प्लाजा के मालिक ने कोखराज थाना में मामला दर्ज कराए था,जिसके बाद एसपी ने पुलिस के साथ एसओजी टीम को लगाया और सर्विलांस की सहायता से फर्जी फॉस टैग मामले का खुलासा कर दिया और गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 शातिरो को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह शातिर 1250 के फास्टैग को 5 सौ में बेचने का काम करते थे,एक फॉस टैग के सहारे कई गाड़िया टोल प्लाजा से क्रॉस कराते थे और गाड़ी टोल प्लाजा से क्रॉस करने के बाद उसे वापस ले लेते थे और फिर दूसरी गाड़ी उसी फॉस टैग से क्रॉस कराते थे,इस तरह प्रतिदिन 35 से 40 हजार की यह लोग कमाई कर लेते थे।

पुलिस टीम ने रायबरेली के एक ,प्रतापगढ़ के एक और कोखराज थाना क्षेत्र के चार शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है,पुलिस को गिरफ्तार शातिरो के पास से 20 फर्जी फास्टैग एवं 4 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी 6 आरोपियों को जेल भेज दिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें