50 हजार के इनमिया सहित दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कौशाम्बी

कोखराज थाना पुलिस और एसओजी पुलिस की संयुक्त टीम ने औरैया जिले के रहने वाले 50 हजार के इनामी अभियुक्त और उसके साथी को कोखराज थाना क्षेत्र के रोही रेलवे ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है पकड़े गए बदमाशों पर इंडियन ऑयल के पाइप लाइन से डीजल चोरी करने का आरोप है पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचा कारतूस बरामद करने का दावा किया है पुलिस ने बताया कि औरैय्या जनपद के रहने वाले बाबू शुक्ला का गिरोह इंडियन आयल के पाइप लाइन से डीजल चोरी करते हैं पुलिस ने बताया कि बाबू शुक्ला का गिरोह इन दिनों कोखराज वा चरवा इलाके में इंडियन ऑयल के पाइप लाइन से डीजल चोरी करने में लगा था मुखबिर से सूचना मिल गई जिस पर 50 हजार के इनामी अभियुक्त बाबू शुक्ला उर्फ शरद शुक्ला सहित उसके दूसरे साथी अवधेश दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बाबू शुक्ला के परिजनों का आरोप है कि मेरा बेटा मंझनपुर कोर्ट आत्मसमर्पण करने के लिए घर से अपने एक साथी के साथ गया हुआ था सिराथू रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी भी उसने दी थी यहां से अब मंझनपुर जाएगा लेकिन 3 से 4 दिन बीत जाने के बाद उन दोनों का मोबाइल बंद हो गया काफी खोजबीन की गई जिसके बाद इसकी सूचना औरैया के एक थाने में दी गई थी आज जानकारी मिली है कि मेरे बेटे बाबू शुक्ला और उसके एक साथी को पुलिस ने फर्जी तेल चोरी और तमंचा लगाकर आरोपी बनाकर उसे जेल भेज दिया है

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More