गंगा नदी में दिखाई दिया घड़ियाल, लोगों में दहशत

कौशांबी जिले के गंगा नदी किनारे पर विशालकाय घड़ियाल देखने से तराई इलाके में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दे दिया है। घड़ियाल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यमुना नदी में छोड़े गए पानी की वजह से कौशांबी जिले में भी यमुना का जलस्तर बढ़ाने लगा है। गंगा में तरह-तरह के जीव जंतु भी नजर आने लगे हैं। घड़ियाल का वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जो संदीपन घाट इलाके क्या बताया जा रहा है। विशालकाय घड़ियाल को देख कर लोगो मे हड़कंप मच गया। गंगा किनारे रहने वाले किसान घड़ियाल को देखकर डरे हुए हैं। उन्होंने अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को उस इलाके में जाने से रोक दिया है। बताया जा रहा है कि या घड़ियाल कभी-कभी किनारे पर आकर आराम करते भी देखा गया है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस विभाग के अलावा वन विभाग को भी दी है। ग्रामीणों ने घड़ियाल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More