प0 धीरेंद्र शास्त्री का महिलाओं पर विवादित बयान, कहा- जिसकी मांग में सिंदूर-गले में मंगलसूत्र नहीं तो समझिए कि प्लॉट खाली है

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नोयडा-

प0 धीरेंद्र शास्त्री का महिलाओं पर विवादित बयान, कहा- जिसकी मांग में सिंदूर-गले में मंगलसूत्र नहीं तो समझिए कि प्लॉट खाली है

बागेश्वर वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने महिलाओं पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस स्त्री की शादी हो गई है। उसकी दो पहचान होती है। पहला- मांग का सिंदूर। दूसरा-गले का मंगलसूत्र। जिस स्त्री की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र न हो, तो समझिए प्लॉट खाली है और जिसकी मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र है, तो हम लोग दूर से देखकर समझ जाते हैं कि रजिस्ट्री हो गई है। यह बातें धीरेंद्र शास्त्री ने ग्रेटर नोएडा में कथा के दौरान कही थीं। शनिवार को इसका वीडियो सामने आया है।
धीरेंद्र शास्त्री ने कथा के दौरान कहा-सबसे ज्यादा श्राप ब्यूटी पार्लर वालों को है, जो जामुन पर इतना फाउंडेशन लगा देते हैं। हम श्रृंगार के विरोध में नहीं हैं, न हमें इससे कोई दिक्कत है। बस जो ज्यादा चटर-पटर दिखता है, वो सही नहीं है। इसकी पहचान उसके गुणों से होनी चाहिए, न की उसके श्रृंगार से। पागल बागों उठो, एक हाथ में माला और दूसरे हाथ में भाला लेकर प्रभु श्रीराम को पाने का प्रयत्न करो। माला से भगवान आएंगे और भाले से राक्षस भाग जाएंगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें