सियासी होगी अभिषेक बच्‍चन अगली पारी? प्रयागराज में चर्चा, 2024 में सपा से ठोंक सकते हैं ताल

प्रयागराज

बॉलीवुड ऐक्‍टर और सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्‍चन के बेटे अभिषेक बच्‍चन को लेकर प्रयागराज में अचानक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। ये चर्चाएं उनकी अगली पारी को लेकर हैं। कहा जा रहा है अभिषेक 2024 के चुनावी रण में प्रयागराज की धरती पर ताल ठोंक सकते हैं। याद दिला दें कि 1984 में अमिताभ बच्‍चन ने भी इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में अमिताभ ने पूर्व मुख्‍यमंत्री और दिग्‍गज नेता हेमवती नंदन बहुगुणा को हराकर इतिहास रच दिया था। चुनाव में बिग बी के जादू के चलते 68 प्रतिशत वोट कांग्रेस की झोली में आ गिरे थे जबकि बहुगुणा को सिर्फ 25 फीसदी वोटों से संतोष करना पड़ा था।
अब जब अभिषेक के इस सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा चल पड़ी है तो राजनीतिक पंडितों की नजऱें आने वाले समय के बारे में प्रयागराज से मिलने वाले संकेतों को ढूंढने में लग गई हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी के स्‍थानीय नेता अभिषेक की दावेदारी को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि इस बारे में जो भी निर्णय लेना होगा वो राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ही लेंगे। लेकिन अभिषेक की दावेदारी की चर्चाओं को बल देते हुए कुछ राजनीतिक जानकारों का कहना है कि उनकी मां जया बच्‍चन समाजवादी पार्टी की राज्‍यसभा सांसद हैं। पिछले वर्षों में वह पार्टी के मंचों से और संसद में बीजेपी के खिलाफ अक्रामक स्‍टैंड लेती रही हैं। अब जब 2024 का रण करीब है तो समाजवादी पार्टी इसे कमबैक का बड़ा मौका मानकर चल रही है। पार्टी के लिए यह यूपी में उसके भविष्‍य का भी सवाल है। लिहाजा, अखिलेश की कोशिश अपने हर हथियार को आजमाने की होगी। वह एक-एक सीट पर उम्‍मीदवार तय करने में इस बड़ी सावधानी बरतेंगे ऐसा कहा जा रहा है और इसीलिए माना जा रहा है कि कुछ सीटों पर सेलीब्रेटीज को उतारकर वह सपा का माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More