आगामी पर्व को लेकर डीएम एसपी ने किया पैदल गस्त

कौशाम्बी

जिलाधिकारी कौशाम्बी, पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी एवं अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा श्रावण मास/कांवड यात्रा व आगामी मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना संदीपनघाट पुलिस बल के साथ कस्बा मूरतगंज व ग्राम कसिया ,चिकवन का पूरा ,शेरगढ़ आदि स्थानों में पैदल गस्त कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया एवं ताजिया के जुलूस के मार्ग का भ्रमण किया गया, लोगों से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाए जाने के संबंध वार्ता की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष संदीपनघाट भी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More