जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील मंझनपुर में सुनी जनशिकायतें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील मंझनपुर में सुनी जनशिकायतें

जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसील मंझनपुर में आमजन की शिकायतों को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दियें।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को 07 दिन के अन्दर निस्तारित किया जाय तथा आई0जी0आर0एस0 के तहत प्राप्त शिकायत को समयान्तर्गत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारित किया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत डिफाल्टर न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
समाधान दिवस में शिकायतकर्ता श्री मसुरी लाल, निवासी ग्राम-कोरांवखास ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि वे अपनी भूमिधरी पर बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य कराये थे, जिसे गांव के ही कुछ दबंग व्यक्तियों ने उसे तोड़ दिया एवं नीम के पेड़ को भी काट दिया है, जिस पर जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी, कौशाम्बी को जॉचकर दोषी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। इसी प्रकार शकुन्तला देवी निवासी ग्राम-पुनवार ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उनकी भूमिधरी पर कुछ सहखातेदार धान की रोपाई नहीं करने दे रहें है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मंझनपुर को प्रकरण की जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें।
तहसील सिराथू में कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुई तथा तहसील चायल में कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी श्री आर0एस0 यादव एवं उप जिलाधिकारी आकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें