डीएम एसपी ने उदयन सभागार में किया बैठक

कौशाम्बी

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उदयन सभागार में जिलाधिकारी कौशाम्बी सुजीत कुमार व पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ब्रजेश श्रीवास्तव द्वारा मॉनीटिरिंग सेल/माफिया सेल/अभियोजन शाखा तथा जनपद के समस्त थानों के पैरोकारों के साथ गोष्ठी कर जघन्य अपराधों से सम्बन्धित अभियुक्तों को प्रभावी पैरवी कर माननीय न्यायालय से सजा कराए जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी कौशाम्बी,अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी समर बहादुर सिंह एवं समस्त क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More