गरीब आवास का पैसा खा गए दलाल, न्याय के लिए अधिकारियों के चौखट पर गुहार लगा रही है पीड़िता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

गरीब आवास का पैसा खा गए दलाल, न्याय के लिए अधिकारियों के चौखट पर गुहार लगा रही है पीड़िता

मामला नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड नंबर 21

डोडा के कर्मचारी के साथ वार्ड के दबंग लग रहा है आरोप

कौशाम्बी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां लगातार देश के गरीबों को उनके रहने के लिए बेहतर हर की व्यवस्था कर रहे हैं वहीं जिले में तैनात अधिकारियों और दलालों की मिलीभगत ने इस पूरे योजना पर पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। बुधवार को ऐसा ही मामला नगर पालिका परिषद के सावित्रीबाई फुले नगर में सामने आया जहां लूटा के कर्मचारी ने एक स्थानीय दबंग से मिलीभगत कर गांव के लोगों से एक आवास पर 50 हज़ार मांगे। यही नहीं एडवांस के तौर पर पहली किस्त से इस दबंग ने ₹15000 ले भी लिए जब पीड़ितों ने अगली किस्त में और पैसा देने से इनकार किया तो दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी साथ में यह भी कहा कि किसी की औकात नहीं जो तुम्हें भविष्य में आवास का पैसा दिला दे चुकी जिले के अधिकारी हमारे जेब में रहते हैं।

मामले में पीड़िता सायमा, जीनत तथा नसरीन ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला था। जिसमें मई महीने में ₹50 हजार रूपए की पहली किस्त आई थी। तभी वार्ड के ही हाजीपुर पतौना गांव के रहने वाले अनिल कुमार पुत्र रामचंद्र एक मोबाइल वाले को लेकर आए और कहा कि अंगूठा लगा दो चेक करना है कि तुम्हारी आवास पास हुआ कि नहीं। थोड़ी देर बाद उन्होंने बताया कि तुम्हारा आवास का पैसा आ गया है जाकर बैंक से निकाल लो। जब हम लोग बैंक पहुंचे तो पता चला कि उसमें से ₹10000 फर्जी तरीके से निकाल लिया गया है। इसके पहले भी उन्होंने पांच ₹5000 सभी से आवास दिलाने के नाम पर पहले ही ले लिया था। 8 जुलाई को यह अपने चार-पांच साथियों के साथ आए और कहने लगे कि ढाई लाख आवास का मिलना है इसमें से 50000 हमें दो जब हम ने मना किया कि यह देश की सरकार द्वारा हमको दिया जा रहा है गरीब के आवास के लिए हम इतना पैसा नहीं दे पाएंगे तब यह गाली गलौज पर उतर आए और वहां पर मौजूद एक व्यक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि यह अजीत मौर्य हैं जो डूडा विभाग के अधिकारी हैं अब तुम्हारा पैसा नहीं आएगा। मेरी पहुंच ऊपर तक है अब देखता हूं तुम्हें आवास कैसे मिलेगा। यह मेरी रंगदारी है जिसको जिसको आवास मिले वह मुझे 50-50 हज़ारदेगा नहीं तो आवास नहीं मिल लेने दूंगा और गांव में रहने भी नहीं दूंगा तुम मेरी ताकत से अभी परिचित नहीं हो। आप मेरा पूरा परिवार डरा सहमा है कि कहीं हमारे परिवार के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली मंझनपुर को मुकदमा लिख कार्रवाई करने का आदेश जारी कर दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें