संविधान कि रक्षा के लिए कांग्रेस संकल्पबद्ध : ब्रज लाल खबरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

*कांग्रेस ने भरवारी में किया संविधान बचाओ संकल्प सभा*

कांग्रेस पार्टी ने संविधान बचाओ संकल्प सभा का आयोजन भरवारी स्थित सेठ मोहन लाल गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष अरुण सरोज विधार्थी कि अध्यक्षता में किया गया,जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष ब्रज लाल खबरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन एआईसीसी सदस्य तमजीद अहमद ने किया।

कार्यक्रम कि शुरुआत महात्मा बुद्ध और संविधान निर्माता बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करके की गयी।

कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ब्रज लाल खबरी ने कहा कि आज भाजपा सरकार से देश के संविधान को खतरा है , जिस तरह से दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यकों , महिलाओं के हक और अधिकार पे रोज चोट पहुंचाई जा रही है , आज इसके खिलाफ सबको खड़ा होने कि जरूरत है, उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सिर्फ कांग्रेस पार्टी है जो बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए संकल्पित है और भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है, उन्होंने कहा राहुल गांधी पूरे देश में भारत जोड़ो के नारे के साथ देश को जोड़ने में लगे हैं और आने वाले वक्त में कांग्रेस संविधान बचाने के लिए सड़क से संसद तक लड़ेगी।

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो लोगों ने सपा और जनसत्ता दल, AIMIM, छोड़ कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया जिसमें मुख्य रूप से लाला कुरैशी, मो बिलाल, शेर अली, डॉक्टर नईम, वसीम खान अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव उज्जवल शुक्ला, रामकिशन पटेल, वरिष्ठ नेता मो शाहिद सिद्दीकी, एआईसीसी सदस्य तमजीद अहमद, राज बहादुर चौधरी, सावित्री देवी, मोहम्मद रजा, जितेंद्र शर्मा, भारत गौतम, सरवर आलम, फैसल अली, जगदीश वैश्य, नजमुल हसन, वसीम तुर्क, सुनील शुक्ल,अरविन्द सरोज,
अमित द्विवेदी, ज्ञान सिंह लोधी,कमलाकांत शुक्ला, मो बिलाल, लाला कुरैशी,राशिद अब्बास, भैरव पासी, राजू मौर्या, शैलेन्द्र पासी, जगजीत पासी, नवाब ईशा, रविकांत प्रजापति, राज कुमार, सुधा अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें