चमंधा गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर एक लाश मिली

मृतक गुड्डू पाल (29) पुत्र स्व0 देशराज पाल
निवासी- गड़रियन का पूरा, कोर्रों, थाना- मंझनपुर,

कौशाम्बी।

कैंसर पीड़ित था मृतक गुड्डू पाल
सोमवार की शाम घर से बाहर टहलने के लिए निकला था, काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह जानकारी मिली कि कोखराज में चमंधा गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर एक लाश मिली है। देखने पर परिजनों ने पुष्टि की। पंचनामा भरकर भरवारी पुलिस चौकी ने पीएम के लिए भेजा। मंगलवार शाम 4 बजे गांव के बाहर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
15 महीने से कैंसर पीड़ित का शिकार था गुड्डू।
राजस्थान के जोधपुर स्थित एम्स हॉस्पिटल से इलाज चल रहा था। आराम नहीं मिलने पर 30 जून को ही डिस्चार्ज कर घर लाया गया था गुड्डू।

कैंसर पीड़ित होने से पहले गुड्डू पाल मंझनपुर में साइकिल पंचर की दुकान चलाता था।

मृतक गुड्डू पाल अपने पीछे पत्नी कुसुम देवी 24, बेटी दिपाली 03 को छोड़ गए हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More