भरी पंचायत में पिता के सामने विवाहिता को पति ने दिया तीन तलाक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 कौशांबी जिले में पिता के सामने भरी पंचायत पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। इस दौरान मजबूर पिता दामाद से तलाक नही देने की गुहार लगता रहा। दहेज़ के लिए तीन तलाक मिलने पर पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपित शौहर समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कड़ाधाम कोतवाली के सिपाह कोठी घोसियाना गांव के रहने वाले मोहम्मद जव्वाद मजदूरी कर परिवार का पेट भरते है। उन्होंने अपनी बेटी सबा बानो का निकाह तीन साल पहले बागवंशी अलावलपुर टिकरी गांव के रहने वाले अतीक अहमद के साथ किया था। शुरू से ही ससुराल पक्ष के लोग निकाह में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। बताया कि निकाह के कुछ दिन बाद से ही पति के साथ ससुराल वाले पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मारने-पीटने लगे। साल भर पहले ससुरालियों ने जिंदा जलाने की धमकी देकर घर से भगा दिया था। हालांकि बाद में बिरादरी की पंचायत के बाद वह दोबारा ससुराल जाकर रहने लगी थी। लेकिन ससुरालियों के स्वभाव में बदलाव नहीं हुआ। महीने भर पहले ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। आज दोनों परिवार के बीच फिर पंचायत हुई। भरी पंचायत युवक ने विवाहिता को तीन तलाक देकर चला गया। मजबूर पिता दामाद के आगे हाथ जोड़ कर तीन तलाक नही देने की विनती करता रह गया। तीन तलाक मिलने के बाद पीड़िता पिता के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पति, सास ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मामले में पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया की कड़ा धाम थाना के घोसियाना गाँव से एक सूचना आयी थी कि, महिला ने शिकायत करी है कि उसके पति ने सावर्जनिक रूप से तीन बार तलाक दे कर के उसे छोड़ दिया है। इस सूचना पर कड़ा धाम थाने में समुचित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। उसके पति के गिरफ़्तारी का प्रयास किया जा रहा है। और जो भी विधिक कार्यवाही है अमल में लायी जा रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें