दीपेंद्र यादव को एसडीएम चायल बनाया गया

चायल तहसील परिसर में विदाई व स्वागत समारोह आयोजित

कौशांबी


चायल तहसील परिसर में शुक्रवार को तहसील कर्मचारियों और बार एसोसिएशन ने विदाई समारोह आयोजित किया। एसडीएम राहुल देव भट्ठ के स्थानांतरण पर समारोह आयोजित हुआ। इसके साथ ही नवागंतुक एसडीएम दीपेंद्र यादव का स्वागत किया गया।
बार एसोसिएशन के वकील, लेखपाल संघ और तहसील के कर्मचारियों ने एसडीएम राहुल देव भट्ठ को स्मृति चिन्ह के रुप में चित्र भेंट किया। बार एसोसिएशन के महामंत्री राजेश्वर यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि एसडीएम के दायित्वों को राहुल देव भट्ठ ने काफी सूझबूझ और बार बेंच के सम्बंधों को सामंजस्य के साथ बखूबी निर्वहन किया। लोग इनके व्यवहार एवं सादगी को सदैव याद रखेंगे। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष पवन राय ने कहा कि राहुल देव एक दीपक की तरह हैं। वह जहां जाएंगे वहीं रोशनी बिखेरेंगे। स्वागत समारोह में नवागंतुक एसडीएम दीपेंद्र यादव ने कहा कि बार-बेंच के संबंधों को सदैव मधुर रखा जाएगा। जनता को शीघ्र एवं सुलभ न्याय दिया जाएगा। समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कानूनगो धर्मराज ने किया। कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान एसडीएम राहुल देव भट्ठ को विदाई देने के साथ-साथ नवागंतुक एसडीएम दीपेंद्र यादव का स्वागत किया गया। अंत मे एसडीएम राहुल देव भट्ठ ने कहा कि जब मेरा पोस्टिंग हुआ था। उस समय हमारे सामने कई तरह की समस्या को समाधान करने की चुनौती थी। जिसे सभी के सहयोग से निपटने में कामयाब हुए। सरकारी नौकरी के दौरान तबादला होता रहता है। लेकिन चायल के तीन माह का कार्यकाल मुझे याद रहेगा। नायब तहसीलदार मोबीन अहमद का भी स्थानांतरण होने पर सभी ने विदाई दी। इस मौके पर लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष पवन राय, मंत्री दीपक सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रवि सिंह, योगेंद्र सिंह, धर्मराज, नन्हे तिवारी, नितिन कुमार, अधिवक्ता रिजवान अहमद, योगेश त्रिपाठी, सगीर अहमद, सुखलाल यादव, सुरेंद्र सिंह, सनी मिश्रा, राकेश पाल, संतोष श्रीवास्तव, सुधाकर त्रिपाठी, धारा यादव, धर्मेंद्र यादव, मो. आमिर, घनश्याम कुमार, मो.शाहरुख, नूरुत जमां, मो.एहसान और मो.सुल्तान समेत तहसील के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More