किसानो की समस्यायों की अनदेखी कर रहा जिला प्रशासन, किसान बिजली पानी की समस्या से परेशान

कौशाम्बी

किसानो की समस्यायों की अनदेखी कर रहा जिला प्रशासन, किसान बिजली पानी की समस्या से परेशान…अजय सोनी

समर्थ किसान पार्टी ने नेता अजय सोनी ने जिला प्रशासन कौशांबी पर किसानो की समस्यायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि किसान बिजली पानी की समस्यायों से परेशान है और जिला प्रशासन चुप है।
एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अजय सोनी ने जिला प्रशासन कौशांबी पर किसानो की समस्यायों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि धान की रोपाई के समय करारी माइनर सहित जिले की कई माइनरे सुखी पड़ी है और धान की रोपाई बाधित है लेकिन जिम्मेदारों को कोई फर्क नही पड़ रहा है। आगे कहा कि इसी तरह विद्युत आपूर्ति का हाल है। जिले के कई कई फीडरो के किसान रोस्टर से पर्याप्त बिजली न मिलने से परेशान हैं और नलकूप के सहारे हो रही धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। आगे कहा कि जिले का शाहपुर फीडर, भरसवा फीडर, नारा फीडर आदि में रोस्टर से समुचित बिजली के न आने से किसानो की धान की रोपाई पिछड़ रही है और विभागीय अधिकारी और जिला प्रशासन चुप हैं। अजय सोनी ने जिला प्रशासन कौशांबी से तत्काल नहरों एवं रजबहों में टेल तक जलापूर्ति और रोस्टर से पर्याप्त मात्रा में विद्युत आपूर्ति करने की मांग की है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More