कौशांबी…कुएं मे मिला लापता अधेड़ का शव: शव कब्जे मे लेने को 10 घंटे तक लड़ती रही 2 थाने की पुलिस, एसपी बोले-थाना पुलिस की हरकत की जानकारी नहीं जांच करा करेगे कार्यवाही
कौशांबी मे सैनी व कडा धाम पुलिस की आपसी लड़ाई मे अधेड़ की लाश 10 घंटे कुएं मे पड़ी रही। राजस्व कर्मियों की नाप के बाद लाश को कडा धाम ने कब्जे मे लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू की है। मृतक के बेटे का आरोप है कि उसके पिता 2 दिन से घर से लापता थे। उनकी हत्या कर शव को कुएं मे फेक दिया गया है। एसपी ने मामले मे पीएम रिपोर्ट को आधार बना कर कानूनी कार्यवाही शुरू करने की बात कही है। 2 थाना पुलिस के सीमा विवाद के सवाल पर जांच कर कड़ी कार्यवाही करने का दावा किया है।
कडा धाम थाना क्षेत्र के कमालपुर टिकरी गाव मे ज्ञान सिंह पुत्र स्व मुन्ना लाल अपने पत्नी बच्चो सहित रहते है। 2 दिन पहले वह रहस्यमय हालत मे ज्ञान सिंह लापता हो गए। परिवार के लोगो ने ज्ञान सिंह को खोजने की तमाम कोशिस की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। 2 दिन बात कमालपुर टिकरी व डबबलपुर गाव के बीच के एक कुए मे ज्ञान सिंह की लाश रस्सी के बंधी हुई कुएं मे मिली है। पुलिस को सूचना गाव के लोगो के सूचना के आधार अपर दी गई। कडा धाम पुलिस ने सूचना देने पर सैनी पुलिस को सूचना देने को कहा और सैनी पुलिस को सूचना देने पर उन्होए कडा धाम पुलिस को सूचना देने को कह कर शव को कब्जे मे 10 घंटे तक नहीं लिया।
बेटे अनूप पटेल ने बताया, पुलिस को सूचना देने पर उन्हे सूचना देने के लिए कभी सैनी और कभी कडा धाम थाने जाने को कहा गया। बड़ी मुस्किल ने शुक्रवार की दोपहर कडा धाम पुलिस ने शव को कुएं से निकाल कर कानूनी कार्यवाही शुरू की है।
एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया, कडा धाम के कमालपुर टिकरी गाव मे ज्ञान सिंह नाम के व्यक्ति मे कि लाश मिली थी। मौत की परिस्थिति संदिघ्द होने के चलते शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिये गए है। थाना सैनी व कडा धाम द्वारा 10 घंटे तक शव कब्जे मे लेने मे सीमा विवाद के सवाल पर एसपी ने जांच कर कड़ी कार्यवाही की बात कही है।





