कौशांबी जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जबकि बगल के गाँव के दो लोग गम्भीर रूप से झुलस गए। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के बहुंगरा गांव की है। यहां के रहने वाले छोटेलाल पुलिस से रिटायर्ड है। इनकी पत्नी फुलाव देवी मवेशी के लिए चारा लेने के लिए गयी थी। इसी दौरान बारिश होने लगी। फुलवा देवी बाग़ में एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गयी। तभी तेज़ आवाज़ के साथ आसमानी बिजली फुलवा देवी पर गिरी। जिससे वह बुरी तरह से झुलस कर मौत हो गयी। आस-पास खेतो में काम कर रहे लोगो ने इसकी जानकारी पति छोटेलाल समेत सरायअकिल पुलिस और राजस्व विभाग को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उपजिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने प्राकृतिक आपदा सहायता देने की बात कही है।





