पूर्व ईओ समेत तीन लोगों पर गैंग रेप का मुकदमा दर्ज

कौशांबी जिले में अदालत के आदेश पर सराय अकिल कस्बे के अधिशासी अधिकारी रहे लालजी समेत 3 लोगों पर रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अदालत में अर्जी देते हुए बताया कि वह 27 जुलाई 2020 को उसके साथ गांव के रहने वाले सुबाना और राजेश ने मिलकर दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत करने व सराय अकिल थाने आ रही थी। तभी रास्ते में सराय अकिल के तत्कालीन ईओ लालजी यादव अपने फोर व्हीलर गाड़ी से मिल गए। और साथ चलने के लिए कहा। महिला गाड़ी में बैठ गई। पीड़ित के अनुसार ईओ ने भी उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद महिला को चुप रहने के लिए पैसे की भी डिमांड किया। पीड़िता महिला इसी तरह सराय अकिल कोतवाली पहुंची। और अपने साथ हुई घटना की लिखित शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसको थाने से भगा दिया। थाने से इंसाफ नहीं मिलने पर पीड़ित महिला ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर तत्कालीन ईओ समेत 3 लोगों पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर पुलिस अब तफ्तीश कर रही है।

सराय अकील थाने में माननीय न्यायालय के आदेश पर 156 3 के अंतर्गत वहां के पूर्व में ईओ रहे एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह प्रकरण लगभग 3 वर्ष पुराना है। इसके जो सही संगत साक्ष्य एकत्रित किए जाएंगे। सही तथ्यों और ठोस साक्ष्य के आधार पर केस को संपदित किया जाएगा। कुछ और भी लोग नामजद है। विवेचन से जिसका जो भी दोष बनेगा उसके हिसाब से कार्यवाही की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More