जिससे शादी के लिए लिंग परिवर्तन कराया, उसी ने छोड़ दिया; आरोपी समेत तीन पर केस दर्ज

*जिससे शादी के लिए लिंग परिवर्तन कराया, उसी ने छोड़ दिया; आरोपी समेत तीन पर केस दर्ज*

कौशांबी

यूपी के कौशाम्‍बी में दो युवकों के समलैगिंक संबंधों को लेकर अब नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। शादी के लिए लिंग परिवर्तन कराने वाले युवक ने अपने प्रेमी पर कुकर्म करने के साथ ही धोखा देने सहित कई अन्‍य गंभीर आरोप लगाए हैं।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक नाचने-गाने का काम करता था। मांगलिक कार्यक्रमों के अलावा वह नौटंकी में नाचता था। वर्ष 2016 में इस युवक की मुलाकात हिसामबाद गांव के सतीश से हुई। दोनों के मधुर संबंध बन गए। कब दोनों समलैगिंक हो गए, इनको पता ही नहीं चला।
नौबत यह आ गई कि दोनों एक दूसरे के बिना रह नहीं पाते थे। युवक का आरोप है कि उसकी मोहब्बत का लाभ उठाकर आरोपित सतीश ने उसका लिंग परिवर्तन करा दिया। इसके बाद उसके साथ शादी कर ली। अब आरोपित उसे अपनाने से इनकार कर रहा है। पीड़ित ने बताया कि उसकी कमाई का छह लाख रुपये भी आरोपित उठा ले गया है। इस रुपये को सतीश ने खर्च कर दिया है। कौशाम्बी थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सतीश समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More