नेशनल हाइवे पर तीन ट्रक टकराई,एक पलटी घायलों को इलाज के लिए कराया गया भर्ती 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी

जिले में नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहा तीन तेज रफ्तार ट्रके आपस में जबरदस्त टकरा गई,टक्कर के बाद एक ट्रक पलट पुलिस का कहना है कि नीमत रही कि तीनों ट्रक के चालक बाल बाल बच गए।

घटनाक्रम के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास भूसा लेकर जा रही एक ट्रक का टायर फट गया था जिसे चालक ने सड़क किनारे खड़ी कर रखी थी,तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी,घटना के तुरंत बाद पीछे लगी हुई तीसरी ट्रक ने दूसरी ट्रक को टक्कर मार दी और पलट गई।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवे का रास्ता क्लियर कराया और आवागमन सुचारू रूप से चालू कराया। पुलिस का कहना है कि ट्रक की टक्कर और और ट्रक के पलट जाने के बाद कोई भी घायल नहीं हुआ है सभी लोग बाल-बाल बच गए हैं ग्रामीणों की मानें तो तीन ट्रकों के टक्कर और ट्रक के पलट जाने के बाद आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं सूचना पर पहुंचे ट्रांसपोर्टर और वाहन स्वामियों ने घायलों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में भर्ती कराया है हालांकि खबर लिखने तक घायलों का नाम पता नहीं मिल सका।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें