डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के निर्देश पर बिना लाइसेंस चला रहे स्थानों पर हुई कार्यवाही

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी द्वारा दिनांक 27-6-2023 को जनपद कौशाम्बी के भ्रमण के दौरान दिये गये निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुष्पेंद्र कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 30 जून 2023 को स्वास्थ्य विभाग की 02 टीम द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों पर औचक निरीक्षण करते हुये अपंजीकृत चिकित्सा प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सीलिंग एवं नोटिस देने की कार्यवाही की गयी। प्रथम टीम- डा० रामानुज कनौजिया, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० हिन्द प्रकाश मणि उप मुख्य चिकित्साधिकारी की टीम द्वारा जनपद मुख्यालय के विभिन्न चिकित्सा प्रतिष्ठानों जिनमे न्यू सत्यम हास्पिटल, मिड सिटी हास्पिटल, शिवनायक हास्पिटल, जीवनदायिनी हारिपटल लाइफ केयर हास्पिटल, न्यू शान्ती हास्पिटल को चिकित्सक न उपलब्ध होने पर नोटिस दी गयी तथा प्रत्यूस हास्पिटल, नारायण हास्पिटल के द्वारा पंजीकरण न कराये जाने के कारण सीलिंग की कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार द्वितीय टीम- डा० अजय कुशवाहा उप मुख्य चिकित्साधिकारी एवं डा० के०डी० सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा ओम शान्ती पॉलीक्लीनिक गुलामीपुर गोरिया, आयोग्य क्लीनिक कल्यानपुर शिव कुमार कसिया ककोढा, होप हास्पिटल भरवारी रोड मूरतगंज, उपकार हास्पिटल मूरतगंज पर औचक कार्यवाही करते हुये नोटिस तामील करायी गयी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कौशाम्बी डा० सुपेन्द्र द्वारा जनपद के अपंजीकृत चिकित्सा प्रतिष्ठानों डायग्नोस्टिक सेन्टर के संचालकों को चेतावनी दी गयी है कि वे नियमानुसार अपना पंजीकरण मानक के अनुसार कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कौशाम्बी में करायें , अन्यथा की दशा में इस प्रकार के कार्य मे लिप्त पाये जाने पर उनका प्रतिष्ठान व उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार झोलाछाप चिकित्सकों को भी सख्त चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया है कि ये अवैध रूप से चिकित्सीय कार्य तत्काल बन्द कर दें, अन्यथा की दशा में उनके विरूद्ध भी विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें