कौशाम्बी
कांग्रेस पार्टी ने जातिगत जनगणना कि मांग तेज कर दी है और पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर सम्मेलन कर रही है। मंडल स्तर सम्मेलन में भाग लेने जिला अध्यक्ष अरुण विधार्थी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के सैंकड़ों लोग प्रयागराज पहुंचे। सरदार पटेल संस्थान अलोपी बाग में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव ने कहा कि पिछड़े वर्ग, दलित, पासमांदा मुसलमानों के हक और हुकूक कि लड़ाई सिर्फ राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी लड़ रही है, उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना इस देश का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है और सरकार इससे भाग नहीं सकती, साथ ही उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी अब इस मुद्दे को जिला स्तर से लेकर , ब्लाक स्तर ,बूथ स्तर तक लेकर जाएगी।
जिलाध्यक्ष अरुण सरोज विद्यार्थी ने कहा की इस देश में, चीते,भालू, शेर डोल्फीन मछली की गड़ना हो सकती है तो जातीगत जनगणना भी महत्वपूर्ण है इसके लिये कांग्रेस कार्यकर्त्ता कौशाम्बी से लेकर दिल्ली तक लाठी, गोली और जेल जाने के लिये तैयार हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, एआईसीसी सदस्य तमजीद अहमद, बसंत पासी, भारत गौतम, नजमुल हसन, सुभाष पासी, राहुल पटेल, दिलीप पटेल राहुल नाथ मकसूद कुरैशी, प्रिंस सिंह, वसीम तुर्क सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।






