टमाटर की कीमतों में आया उछाल, जोधपुर में टमाटर ₹120 किलो, हरी सब्जियां भी महंगी

 पुनीत माथुर/ जोधपुर.मानसून की बारिश ने मुश्किलों को बढ़ा दिया है. सड़कें टूट रही है, घरों में पानी भरा है और इस पर अब महंगाई सता रही है. टमाटर के भाव पिछले कुछ दिनों में दोगुने से तिगुने हो गए हैं. टमाटर के भाव 100 रुपये के पार पहुंच गए हैं.टमाटर की कीमतों ने किचन के बजट को बिगाड़ दिया है. जोधपुर के सब्जी मार्केट में पिछले हफ्ते तक टमाटर 30 से 40 रुपए प्रति किलो बिक रहा था, लेकिन आज यहां टमाटर 100 से 120 रुपए प्रति किलो बिक रहा है.

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि ना सिर्फ टमाटर बल्कि सभी हरी सब्जियों के दामों में 30 से 40 फीसदी तक इजाफा हुआ है. वहीं मानसून की दस्तक ने देश में ट्रांसपोर्टेशन का चार्ज को बढ़ा दिया है. वहीं इससे पहले बेवजह हुई बारिश की वजह से सब्जियों की कीमत में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. बारिश से पहले जोधपुर में भिंडी 30 रुपये किलो बिक रही थी, जो अब 50 रुपये हो गई है. बैंगन के दाम 40 रुपये से 50 रुपये हो गए हैं. गोभी की कीमत 50 रुपये से 80 रुपये पहुंच गई है. पत्ता गोभी के दाम डबल यानी 15 रुपये से 30 रुपये हो गए हैं. करेला 30 रुपये से 40 रुपये किलो पर आ गया है. शिमला मिर्च की कीमत में 10 रुपये का इजाफा हुआ और दाम 50 रुपये पर आ गए हैं. खीरा 20 रुपये से 40 रुपये पर आ गया है .

जोधपुर में टमाटर की रेट ₹120 हो गई है. मौसम में बदलाव के साथ ही टमाटर में महंगाई का तेवर ऐसे चढ़ा है कि भाव सुनते ही खरीदारों की आंखें खुल जाती है.

.

FIRST PUBLISHED : June 28, 2023, 14:00 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More