
उमेश शर्मा, चंडीगढ़. हर दिन टेक्नॉलजी में विस्तार होता जा रहा है. जहां एक ओर इस टेक्नोलॉजी से काम करना आसान होता जा रहा है. तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस टेक्नोलॉजी का उतना ही गलत इस्तेमाल भी कर रहे हैं. जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है साइबर क्राइम के बढ़ते मामले. हर रोज साइबर क्राइम से जुड़ी खबरें हम देखते रहते हैं. लेकिन इससे कैसे बचा जाए यह उतना ही कम देखने को मिलता है. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि इससे कैसे बचा जा सकता है. यह जानने के लिए कि क्या सावधानी बरतनी चाहिए. कैसे खुद को इस धोखे से बचाया जाए. इस विषय पर न्यूज 18 ने नॉर्थ इंडिया के जाने माने साइबर एक्सपर्ट राजेश राणा ने बात की. पुलिस से लेकर बड़ी कंपनिया और आम लोग राजेश राणा से सलाह लेते हैं.
वीडियो लीक के नाम पर होती है ठगी
राणा ने बताया की अक्सर साइबर क्राइम करने वाला गिरोह आम लोगों को व्हाट्सएप पर लालच देने वाला एक संदेश भेजते है. जो समझदार होते हैं वो इन क्लिक नहीं करते. लेकिन कई बार लोग क्लिक कर उनके जाल में फंस जाते हैं. इसी तरह लोगों के फोन पर वीडियो कॉल आती है और कॉल करने वाली लड़की न्यूड हो कर बात करना शुरू कर देती है. लेकिन जिस नंबर पर कॉल आती है, उसको ये नहीं मालूम की उसका वीडियो रिकॉर्ड हो रहा है. फिर वीडियो लीक करने के नाम पर पैसे मांगने का खेल शुरू होता है.
ऐसे करें अपना बचाव
राणा के मुताबिक बचाव के बड़े आसान से तरीके हैं. किसी भी तरह के अनजान लिंक, अनजान मैसेज, बैंक केवाईसी या फिर अनजान वीडियो कॉल को ना उठाएं. अगर कोई गलती से आप किसी के जाल में फंस गए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. बिना जानकारी के कोई भी लिंक ओपन ना करें.
.
FIRST PUBLISHED : June 24, 2023, 08:53 IST






