कौन था श्याम? जिसकी रहस्यमई मौत से दुखी हुए Jr NTR, क्या था RRR स्टार से उसका रिश्ता? एक्टर ने दिया पहला बयान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


तेलुगु अभिनेता जूनियर एनटीआर (Jr NTR) अभिनय के जरिए तो हमेशा ही फैंस के दिलों पर राज करते हैं लेकिन वे अपनी असल जिंदगी के शानदार व्यत्तित्व को लेकर भी सराहे जाते हैं. जितना फैंस उन्हें प्यार करते हैं, उतनी ही वे भी उनकी केयर करते हैं. अभिनेता के श्याम नाम के एक फैन की मौत हो गई है, जो बीते सोमवार को मृत अवस्था में पाया गया था. उसे लेकर द्वारा किया जा रहा है कि श्याम ने आत्महत्या कर अपनी जान दी है. अब उस प्रशंसक के लिए जूनियर एनटीआर ने एक बयान जारी किया है. तारक ने अपने बयान में अपने प्रशंसक को श्रद्धांजलि दी और सरकार से मामले की जांच करने का अपील की है.

अभिनेता ने अपने फैन के लिए तेलुगू भाषा में कहा, ‘श्याम की मौत के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ. श्याम के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. यह न जानना कि उनकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, सभी के लिए हैरान करने वाली बात होगी. मैं सरकारी अधिकारियों से मामले की तुरंत जांच करने का अनुरोध करता हूं.’

इससे पहले आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू (Andhra Pradesh Chief Minister Chandra Babu Naidu) ने भी युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के सदस्यों पर श्याम की मौत के मामले में शामिल होने का आरोप लगाया था. सीएम ने ट्वीट किया. ‘चिंतलुरु, ईजी जिले में श्याम के दुखद और असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ. उनकी मौत से जुड़ी संदिग्ध परिस्थितियां चिंताजनक हैं. मैं इस मामले की गहन जांच का पुरजोर आग्रह करता हूं, ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके. आरोप है कि इसमें वाईएसआरसीपी के सदस्य शामिल हैं. उनकी संलिप्तता की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. आइए सुनिश्चित करें कि पारदर्शिता बनी रहे और न्याय मिले.’

श्याम इस साल मार्च में तब मशहूर हुए जब जूनियर एनटीआर को गले लगाने का उनका एक वीडियो विश्वक सेम की धमकी के प्री-रिलीज़ कार्यक्रम से वायरल हो गया था. इस प्रोग्राम के चाीफ गेस्ट तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर थे. वीडियो में, श्याम को आरआरआर अभिनेता के साथ तस्वीर लेने के लिए सुरक्षा तोड़ने की कोशिश करते भी देखा गया था. हालांकि, जब अभिनेता ने किसी के द्वारा उसे किनारे धकेलते हुए देखा तो उसने उसे बुलाया और युवक के साथ एक तस्वीर ली.

Tags: Jr NTR, South cinema, South cinema News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें