नारकोटिक्स के अधिकारियों ने जनता को किया जागरूक, नशा नहीं जीवन चुनने की अपील की

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शादाब चौधरी/मन्दसौर: नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने वाले नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने आमजन को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया. नशे के दुष्परिणामों को बताते हुए नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सोमवार को जागरूकता रैली निकाली. उन्होंने लोगों से नशा छोड़कर स्वस्थ जीवन जीने की अपील की.

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने सोमवार को शहर के विभिन्न मार्गों से जागरूकता रैली निकाली. रैली के दौरान, नशे की जड़ में जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को अधिकारियों ने नशे के दुष्परिणाम से रूबरू किया गया है और उन्हें नशे से दूर रहने की अपील की गई है. इसके साथ ही, उन लोगों को जो रैली में मौजूद थे, नशा ना करने की शपथ भी दिलाई गई. यह एक महत्वपूर्ण पहल है जो नशे के प्रभाव में जीवन व्यतीत करने वाले लोगों को संजोने के लिए की जा रही है. इस तरह के समारोहों में शपथ लेना लोगों को संकल्प और सामरिक जोश प्रदान करता है और उन्हें अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर अग्रसर करता है. दरअसल यह रैली अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई थी.

नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प 

यह रैली शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों से होती हुई बीपीएल चौराहे पर पहुंची. यहां केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि 26 जून को हम मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाते हैं. यह दिवस हमें मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूक करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण करने का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि आज पूरा देश नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से जूझ रहा है. नशे का इस्तेमाल ना सिर्फ व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाता है. स्वस्थ मन से ही स्वस्थ जीवन का निर्माण होता है. खासतौर से युवा नशे का ज्यादा सेवन कर रहे हैं और अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं.

अवैध व्यापार की दें जानकारी

नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि ड्रग्स से संबंधित गलतफहमियों से लोगों को दूर रहना चाहिए. आइए हम सभी मिलकर नशे से लड़े और ड्रग्स से भरी जिंदगी नहीं बल्कि ड्रग्स फ्री संवेदनशील समाज का निर्माण करें. अधिकारियों ने लोगों से यह भी अपील की है कि यदि आपको किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों के अवैध व्यापार से संबंधित जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना हमें प्रदान करें. सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा.

Tags: Latest hindi news, Local18, Madhyapradesh news, Mandsaur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें