72 Hoorain Trailer: अशोक पंडित का फूटा गुस्सा, बताई CBFC की ‘दादागिरी’ कहा-‘आतंकदवाद के खिलाफ है ’72 हूरें’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. सेंसर बोर्ड ने फिल्म ’72 हूरें’ के ट्रेलर को रिजेक्ट कर दिया था. इसके बाद मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर रिलीज के कुछ ही देर बाद सुर्खियां बटोरने लगा है. फिल्म की कहानी ह्यूमन बॉम्बर और आतंकवाद के इर्द गिर्द है. फिल्म के ट्रेलर को पहले पीवीआर में रिलीज किय जाना था लेकिन सीबीएफसी के रिजेक्शन के बाद इसे डिजिटल रिलीज किया गया है. फिल्म के ट्रेलर को रिजेक्ट किए जाने को लेकर निर्माता अशोक पंडित का गुस्सा इस मामले में फूट पड़ा है.

’72 हूरें’ को संजय पूरण सिंह चौहान ने निर्देशित किया है. फिल्म के ट्रेलर को रिजेक्ट किए जाने को लेकर अशोक पंडित का कहना है, ‘CBFC में बैठे ये कौन लोग हैं? फिल्म के ट्रेलर को किस ग्राउंड पर मना कर दिया जबकि इसी फिल्म को सरकार ने नेशनल अवॉर्ड दिया है. जिस फिल्म को आपने नेशनल अवार्ड दिया है, जिसको CBFC ने सर्टिफिकेट दिया है उसी फिल्म के सीन से बने ट्रेलर को मना कर दिया. ये कैसी दादागिरी है?

अनुराग ठाकुर से की अपील
अशोक पंडित ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी अपील की है. उनका कहना है, ‘वे दो कट चाहते हैं, वे ‘कुरान’ शब्द हटाने के लिए कह रहे हैं जबकि फिल्म में यह है. फिल्म किसी धर्म के विरुद्ध नहीं है बल्कि आतंकवाद के विरुद्ध है. जब फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया गया है तो ​ट्रेलर को क्यों नहीं? यह कोई प्रोपेगैंडा मूवी नहीं है, इसे पूरी ​दुनिया में सराहा गया है. इस निर्णय से सेंसर बोर्ड ने बहुत ही गलत मैसेज दिया है. लोग इस बारे में उनसे सवाल करेंगे. कई इंडस्ट्री के लोग मुझे फोन कर सपोर्ट जाहिर कर रहे हैं. जिन भी लोगों ने यह किया है, उनके खिलाफ एक्शन होना चाहिए.’

” isDesktop=”true” id=”6688403″ >

‘हमें हमारा काम मत समझाओ’
अशोक पंडित का आगे कहना था, ‘आपने कई बार मौलवी को 72 हूरें कहते सुना होगा. मैं कश्मीर से हूं और कश्मीर के हर कोने और हर जगह पर मैंने 72 हूरें के बारे में सुना है. मैंने आतंकवाद को बहुत करीब से देखा है. हम किसी को निशाना नहीं बना रहे हैं. यह बहुत गंभीर फिल्म है. हमें हमारा काम मात समझाओ. हम मोर्चा नहीं लेते, हम फिल्म बनाते हैं.’ फिल्म के निर्माता गुलाब सिंह तंवर के अनुसार, ‘कई लोगों ने मुझसे कहा कि मैं ऐसी फिल्म में पैसा लगाकर पैसा बर्बाद कर रहा हूं. लेकिन मैं चाहता था कि हमारा समाज इसे देखे. कैसे युवाओं का ब्रेन वॉश किया जाता है और वे आतंकवादी बन जाते हैं. यह बात विश्व स्तर पर जानी चाहिए कि किस तरह धर्म के नाम पर युवाओं को ब्लैकमेल किया जाता है.’

Tags: Ashok Pandit, Entertainment news.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें