कानपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, बीते साल कटे 5.86 लाख ऑनलाइन चालान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अखंड प्रताप सिंह/कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर महानगर में बीते साल 2 लाख से अधिक लोगों ने हेलमेट नहीं पहनी, जिससे उनका चालान काटा गया है. यातायात विभाग पुलिस लगातार लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही है. इसके बाद भी लोगों का लचर रवैया देखने को मिल रहा है. 2022 में ई चालान का जो डाटा सामने आया है उसके अनुसार 5,86,000 लोगों के चालान काटे गए हैं, हालांकि यह आंकड़ा वर्ष 2021 से कम है.

2021 में लगभग 7.5 लाख लोगों का ऑनलाइन चालान काटा गया था, वहीं इन चालान में सबसे अधिक चालान हेलमेट ना लगाने के हैं. सड़कों पर मोटरसाइकिल पर लोग बिना हेलमेट सवारी करते हैं, जिसको लेकर कानपुर के कैमरों ने 2 लाख से अधिक लोगों के ऑनलाइन चालान काटे हैं.

कानपुर महानगर में यातायात विभाग और कानपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कई जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं. जिसमें लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है. उनसे अपील की जाती है कि वह सभी यातायात नियमों का पालन करें. इसके बावजूद कानपुर वासी नियमों का उल्लंघन करते हैं जिसका खामियाजा उन को भारी-भरकम जुर्माना भरकर करना पड़ता है. वहीं अब यातायात नियमों का उल्लंघन कर बचना आसान नहीं है, क्योंकि तीसरी आंख का पहरा हर चौराहे पर है जो आपके घर आपका चालान पहुंचा देता है.

बिना हेलमेट के 272970 चालान 

साल 2022 में ई-चालान का जो डाटा सामने आया है. उसके अनुसार 5.86 लाख लोगों के चालान काटे गए हैं, जिसमें सबसे अधिक 272970 चालान बिना हेलमेट के हैं. नो पार्किंग में 74006 चालान काटे गए हैं. बिना सीट बेल्ट के 15508 चालान काटे गए हैं. एक बाइक पर तीन सवारी बैठाने पर 28729 चालान काटे गए हैं. रॉन्ग डायरेक्शन में जाने पर 7363 चालान काटे गए हैं. बिना इंश्योरेंस के गाड़ी चलाने पर 6779 चालान काटे गए हैं. बिना फिटनेस के गाड़ी चलाने पर 4556 चालान काटे गए हैं.

वहीं, गलत नंबर पर लगाने पर 7370 चालान काटे गए हैं. वायु प्रदूषण पर 2087 चालान काटे गए हैं. ध्वनि प्रदूषण पर 362 चालान काटे गए हैं. बिना परमिट गाड़ी चलाने पर 326 चालान काटे गए हैं. वहीं सबसे कम चालान ओवरस्पीडिंग के कानपुर में काटे गए हैं, जो 172 हैं. सबसे बड़ा खतरा नंबर प्लेट का है, क्योंकि हाई सिक्योरिटी रिवॉल्यूशन प्लेट लगाने की आखिरी डेट 29 जून है. इसके बाद लोगों को ₹5000 का चालान एचएसआरपी प्लेट न लगाने पर देना पड़ेगा.

Tags: Kanpur news, Latest hindi news, Local18, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें