
उमेश शर्मा/ चंडीगढ़. अगर आप मॉडलिंग की दुनिया में करियर बनाना चहते हैं. तो यह खबर आपके लिए मददगार साबित हो सकती है . चंडीगढ़, पंचकूला और हरियाणा समेत हिमाचल की लड़कियों को अब अपने सपने को दबाने की जरूरत नहीं हैं. क्योंकि चंडीगढ़ में जल्द ही ऐसी एकेडमी शुरू होने जा रही है. जो आपके सपनों को पंख लगवाकर उड़ने में मदद कर सकती है .
मिस इंडिया या अन्य ब्यूटी पेजेंट की तैयारी के लिए अब नॉर्थ इंडिया की गर्ल्स को मुंबई या अन्य जगह पर जाने की जरूरत नहीं होगी.साल 2011 की मिस इंडिया टॉप 10 रही अपराजिता शर्मा चंडीगड़ में एकेडमी की शुरुआत करने जा रही हैं. अपराजिता ने बताया की पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ की लड़कियां बाहर जाने से थोड़ा परहेज करती हैं और डरती भी हैं. उनके लिए हम सितंबर में चंडीगढ़ में ही सेंटर शुरू करने जा रहे है.
कौन है अपराजिता शर्मा ?
साल 2011 की मिस इंडिया टॉप 10 रही हैं. जब खुद ऐश्वर्या राय बच्चन का अपराजिता को फोन आया, तो विश्वास ही नहीं हुआ. लेकिन उसी दिन ठान लिया था कि वो मिस इंडिया के लिए जरूर ट्राई करेंगी. अपराजिता जानती नहीं थी कि किस तरह की ट्रेनिंग होनी चाहिए, कैसे चलना होता है और अपने आप को किस तरह से फिट रखना है.
सुंदरता ही नहीं बहुत कुछ करता है मैटर
अपराजिता कहती हैं कि मिस इंडिया नहीं बन पाई क्योंकि सुंदर होना ही सब कुछ नहीं होता. उसके बाद मैंने सोचा था की जब भी लाइफ में कुछ करने का मौका मिलेगा तो गर्ल्स के लिए ट्रेनिंग जरूर शुरू करूंगी. वो देश के कई जाने माने फैशन डिजाइनर के शो कर चुकी हैं .
बिकनी पहनने में असहज महसूस करती थी अपराजिता
साल 2016 में एक ब्यूटी शो में हरनाज संधू की भी जज भी रह चुकी हैं. अपराजिता ने बताया की अब समय बदल गया है और लड़कियां पहले से ज्यादा सशक्त हैं.लेकिन इस फील्ड में आने से पहले परिवार की सपोर्ट काफी जरूरी है. क्योंकि इसमें हर तरीके के कपड़े पहनने होते हैं. अपराजिता ने एक खुलासा करते हुआ कहा की मैं बिकनी पहनने में काफी असहज महसूस करती हूं. साल 2011 में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में बिकनी राउंड नहीं था. मैंने पहले ही बोल दिया था की बिकनी पहन कर मैं नही चल सकती. हालांकि आज के माहौल में सभी को पता है की अब ये सब नॉर्मल चीज है. परिवार भी इस बात को जानते है.जल्द ही अपराजिता द्वारा मिसेज चंडीगढ़ कॉन्टेस्ट भी करवाया जाएगा.
.
Tags: Chandigarh news, Haryana news, Local18, Miss India Crown winner
FIRST PUBLISHED : June 28, 2023, 13:10 IST






