महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा, बिजली का करंट लगने से 4 लोगों की मौत, कुएं में उतरे थे मोटर ठीक करने


मुंबई. महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां जिले के सारंडी गांव में बिजली का करंट लगने से 4 लोगों की मौत हो गई. चारों युवक कुएं में लगे मोटर पंप को ठीक करने के लिए कुएं में उतरे थे. इसी दौरान चारों युवक करंट के चपेट में आ गए. वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More