UP Weather Update: लखनऊ के आसमान पर छाये काले बादल, ठंडी हवाएं लोगों को दे रहीं गर्मी-उमस से राहत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आसमान पर आज यानी बुधवार की सुबह से काले बादलों का डेरा है. लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक बुधवार को यहां बारिश के आसार हैं. आसमान में काले बादल छाये हुए हैं. कुछ एक जगहों पर छिटपुट बारिश भी हुई है. सुबह से यहां ठंडी हवाएं चलने से काफी हद तक चिलचिलाती गर्मी और उमस कम हुई है जिससे लोगों को राहत मिली है.

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक 28 और 29 जून को लखनऊ में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. बुधवार को दोपहर के बाद शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी. यहां 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं की वजह से काफी हद तक गर्मी  कम हुई है. उन्होंने बताया कि बुधवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. जबकि, न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

उन्होंने बताया कि बुधवार और गुरुवार को लखनऊ में हल्की बारिश होगी. वहीं, 30 जून को यहां अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है. अगले तीन दिन तक लखनऊ में मौसम सुहावना बना रहेगा. उन्होंने बताया कि मॉनसून की पल-पल की मॉनिटरिंग अभी भी जारी है.

40 डिग्री के नीचे रहेगा जिलों का तापमान

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि जब से उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने दस्तक दी है, तबसे ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे है. वहीं, न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 30 जून के बाद फिलहाल गर्मी से लोगों को और राहत मिलेगी क्योंकि अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जाएगी.

Tags: Local18, Lucknow news, Up news in hindi, Weather Update

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें