Suertech Group: सुपरटेक के मालिक आरके अरोड़ा गिरफ्तार, 18 प्रोजेक्टों के 20 हजार फ्लैट बायर्स फिर फंसे


हाइलाइट्स

सुपरटेक ग्रुप के मालिक आरके अरोड़ा मनी लॉन्डरिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया है
सुपरटेक ग्रुप के दिल्ली एनसीआर में करीब 18 प्रोजेक्ट में 20 हजार फ्लैट बायर्स अब भी फंसे

नोएडा. एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने सुपरटेक ग्रुप के मालिक आरके अरोड़ा मनी लॉन्डरिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक ईडी बुधवार को आरके अरोड़ा को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर ले सकती है. गौरतलब है कि आरके अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद करीब 20 हजार फ्लैट बायर्स के पैसे भी फंस गए हैं.

दरअसल, सुपरटेक ग्रुप के दिल्ली एनसीआर में करीब 18 प्रोजेक्ट में 20 हजार फ्लैट बायर्स अब भी फंसे हुए है. आईआरपी (IRP) की निगरानी में सुपरटेक 18 प्रोजेक्ट्स में काम कर रहा है. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से लोन लेने की अनुमति दी थी. इन प्रोजेक्ट को पूरा करने में करीब 3000 हजार करोड़ रुपए की आवश्यकता है, जिसमें 1600 करोड़ रुपए लोन के एवज में मिलता, लेकिन ईडी की कार्रवाई के बाद ये फ्लैट बायर्स अब फंसते दिख रहे हैं.

आरके अरोड़ा के खिलाफ अपराधिक साजिश, षड्यंत्र और धोखाधड़ी के मामले दिल्ली, नोएडा, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में दर्ज हैं. हाल ही में इंडियाबुल्स फाइनेंस कंपनी के अधिकारी ने सुपरटेक बिल्डर के प्रमोटर आरके अरोड़ा, MD मोहित अरोड़ा समेत 34 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था. आरोप है कि सुपरटेक ने गिरवी रखी संपत्ति को धोखाधड़ी कर बेच दिया, जिससे कंपनी को 425 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ. इंडियाबुल्स फाइनेंस कंपनी की अधिकारी सुनीला सांगवान ने सेक्टर-126 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप लगाया गया है कि सुपरटेक ने सेक्टर-94 में स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग के एस्टेलर टावर में 7,07,4393 स्कवायर फीट एरिया की 1293 यूनिट उनके यहां पर गिरवी रख कर लोन लिया. फिर सभी यूनिट्स को धोखाधड़ी कर बेच दिया. यह मारगेज डील 24 अप्रैल 2018 को पंजीकृत हुई थी. आरके अरोड़ा के खिलाफ धारा 409, 420,467,468,471,120बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

Tags: Noida news, UP latest news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More