
श्वेता राजपूत, पंचकूला. हरियाणा में मौसम के अचनाक मिजाज़ बदले तो गर्मी से लोगों को राहत मिल गई. प्रदेश में हुई बरसात से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, साथ ही हवाएं भी ठंडी महसूस होने लगी हैं. मॉनसून की दस्तक ने लोगों को भयंकर गर्मी से निजात दी है.
मौसम विभाग की तरफ से 27 जून को अगले पांच दिनों को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया. जिसके मुताबिक, अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. हालांकि मौसम विभाग की तरफ से कुछ जिलों में चेतावनी दी गई है.
उत्तर हरियाणा- चंडीगढ़, पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल.
दक्षिण और दक्षिण पूर्व हरियाणा- महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत,पानीपत.
पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा- सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी शामिल हैं.
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून, 27 जून को उत्तरी अरब सागर के अधिकांश हिस्सों , गुजरात के शेष हिस्सों और राजस्थान के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है. इसके अगले दो दिनों के दौरान राजस्थान के कुछ और हिस्सों और हरियाणा -पंजाब के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.
आपको बता दें कि मॉनसून की दस्तक ने सूरज की तपिश से राहत दिलवाई है, पिछले दिनों प्रदेश में हुई प्री-मॉनसून की बरसात से ना तो गर्मी में कुछ कमी दिखी और ना तापमान में कोई गिरावट हुई थी. बरसात के कारण उमस पैदा हुई, जिसने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया था. हालांकि अब मॉनसून की बौछार से गर्मी काफी कम हुई है, तो राहत की सांस लोगों ने ली.
.
Tags: Haryana news, Local18, Monsoon news, Weather Alert
FIRST PUBLISHED : June 28, 2023, 10:08 IST






