
नई दिल्ली (Education News). यूजीसी ने जरूरी जानकारी शेयर की है. सीयूईटी यूजी 2023 (CUET UG 2023) और यूजीसी नेट 2023 (UGC NET 2023) परीक्षा की Answer Key का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं. जल्द ही देश की दो बड़ी परीक्षाओं की आंसर की जारी कर दी जाएगी.
आंसर की जारी होते ही परीक्षार्थी अपने रिजल्ट का अंदाजा लगा सकेंगे. उन्हें समझ में आ जाएगा कि वह इस परीक्षा में कितने मार्क्स स्कोर कर सकते हैं. सीयूईटी यूजी 2023 (CUET UG 2023 Answer Key) और यूजीसी नेट 2023 (UGC NET 2023 Answer Key) परीक्षा की आंसर की उनकी संबंधित वेबसाइट पर जारी की जाएंगी.
सीयूईटी यूजी 2023 आंसर की कहां जारी होगी?
सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा की आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर अपलोड की जाएगी. इस परीक्षा में 14 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. सीयूईटी यूजी 2023 आंसर की इन स्टेप्स से चेक कर सकते हैं (CUET UG Answer Key)-
स्टेप 1- सीयूईटी यूजी 2023 आंसर की चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं.
स्टेप 2- होमपेज पर नजर आ रहे आंसर की टैब पर जाएं.
स्टेप 3- वहां रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर कर लॉगिन करें.
स्टेप 4- अब उम्मीदवार CUET उत्तर कुंजी/प्रश्न पत्र/रिकॉर्ड किए गए आंसर चेक कर सकते हैं.
स्टेप 5- सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा की आंसर की डाउनलोड कर लें.
स्टेप 6- आप चाहें तो फ्यूचर रेफरेंस के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख सकते हैं.
यूजीसी नेट 2023 आंसर की कहां जारी होगी?
यूजीसी नेट 2023 परीक्षा की आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी. आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 2-3 दिनों का समय दिया जाएगा. यूजीसी नेट 2023 आंसर की इन स्टेप्स से चेक कर सकते हैं (UGC NET Answer Key)-
स्टेप 1- यूजीसी नेट 2023 आंसर की चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2- होमपेज पर नजर आ रहे आंसर की टैब पर जाएं.
स्टेप 3- वहां रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर कर लॉगिन करें.
स्टेप 4- अब यूजीसी आंसर की आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगी.
स्टेप 5- यूजीसी नेट 2023 परीक्षा की आंसर की डाउनलोड कर लें.
स्टेप 6- आप चाहें तो फ्यूचर रेफरेंस के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:
हर परीक्षा का एक ही सिलेबस, इस विषय के लिए रहें तैयार, 100% होंगे सफल
इस परिवार में हैं कई IAS-IPS, माता-पिता से लेकर बेटी-दामाद तक हैं सरकारी अफसर
.
Tags: Competitive exams, CUET 2023, Entrance exams, UGC-NET exam
FIRST PUBLISHED : June 28, 2023, 11:02 IST






