Bihar Weather Today: मानसून की एंट्री से बदला मौसम, कूलर-पंखे हुए बंद, आज इन 5 जिलों में होगी भारी बारिश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उधव कृष्ण/पटना. बिहार में कुछ दिन पहले लोग चिलचिलाती गर्मी की तपिश से परेशान थे, तो वहीं अब मौसम का मिजाज इस कदर बदल गया कि लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है. मानसून की बारिश होने से मौसम ने ऐसी पलटी मारी कि सुबह और रात में लोगों को अपने-अपने घरों के पंखे और कूलर बंद करने पड़ गए हैं. बता दें कि प्रदेश की राजधानी पटना समेत अन्य हिस्सों में मंगलवार (27 जून) को दोपहर के बाद तेज हवा के साथ बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया. इससे पहले मंगलवार को 25 शहरों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी. पटना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में अगले 3 दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सौरव कुमार के अनुसार, एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ और इसके पास बना हुआ है. इसके प्रभाव से प्रदेश में हवा का प्रवाह तेज होने से छिटपुट बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं. बुधवार को पटना और इसके आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने से छिटपुट वर्षा और मेघ गर्जन की संभावना है. बता दें कि प्रदेश की राजधानी पटना में पिछले एक-दो दिनों से मौसम सुहाना हो गया है. बुधवार (28 जून) की सुबह भी हल्की बारिश देखने को मिली. हालांकि झमाझम बारिश के लिए अभी लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.

आज पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना
आईएमडी ने सूबे के सभी जिलों में बुधवार (28 जून) को हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. वहीं, राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश की भी संभावना है. इन 5 जिलों में किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, मधुबनी, सुपौल और कटिहार शामिल हैं. इनमें एक-दो जिलों में वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. वहीं, अन्य सभी जिलों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश होने को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया है.

जुलाई के प्रथम सप्ताह में झमाझम बारिश
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सौरव कुमार के अनुसार, बिहार में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है. वहीं, जुलाई के प्रथम सप्ताह में उत्तर बिहार समेत अन्य क्षेत्रों में झमाझम बारिश की उम्मीद जताई है. दरअसल बीते 24 घंटे में कई जगह मध्यम से लेकर ठीकठाक बारिश देखी गई. बारिश होने से 25 शहरों का पारा भी नीचे लुढ़क गया.मौसम विभाग के द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, मंगलवार को पटना में 36.3 डिग्री सेल्सियस , गया में 33.1, भागलपुर में 35.0, मुजफ्फरपुर में 34.4, डेहरी में 34.2, वैशाली में 34.1, नवादा में 33.3 और बांका में 31.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

Tags: Bihar weather, Local18, Monsoon, Weather Alert, Weather forecast

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें