परदे ही परदे… घर को देना चाहते हैं रॉयल लुक तो आएं लखनऊ के इस बाजार, डिजाइन जीत लेगा दिल


ऋषभ चौरसिया/लखनऊः यदि आप भी अपने घर की सुंदरता को चार चांद लगाना चाहते हैं, तो खूबसूरत पर्दों का चयन करना अहम होता है. खूबसूरत पर्दे (परदे) न केवल रूम की सुंदरता को बढ़ाते हैं बल्कि उसे एक रॉयल और स्टाइलिश लुक भी देते हैं. अगर आप भी अपने रूम के लिए किसी अच्छे पर्दे की तलाश कर रहे हैं, तो लखनऊ के निशातगंज में लगने वाला बुध बाजार बेहद खास है.

इस बाजार में एक से बढ़कर एक बेहतरीन पर्दों के डिजाइन मिलेंगे, वो भी किफायती दामों में. इसे देख हर कोई इनकी प्रशंसा करने लगेगा. मेहमान भी आपके घर के यूनिक लुक से प्रसन्न हो जायेंगे. इन पर्दों से आप गर्मी में खिड़की से आने वाली धूप को भी रोक सकते हैं और अपने रूम को एक नया लुक भी दे सकते हैं.

100 रुपये से शुरू होते हैं पर्दे
यह बाजार सिर्फ बुधवार को लगता है और लोग पूरे हफ्ते इसका इंतजार करते हैं. इस बाजार की खासियत यह है कि यहां पर आपको हर प्रकार के पर्दे मिलेंगे. चाहे वो सादा हों या पॉलिएस्टर फैब्रिक वाले, छोटे हों या फिर बड़े. वहीं, इस बाजार में आपको सस्‍ती दर पर पर्दे मिल जाएंगे. यहां पर्दे की शुरुआत मात्र 100 रुपये से होती है. इसके बाद कीमत पर्दे की क्‍वालिटी और डिजाइन पर निर्भर करती है.

कैसे पहुंचे बाजार
अगर आप की इस बाजार से अपने घर के लिए पर्दे लेना चाहते है, तो आपको सुबह 11 बजे से रात 9 बजे के बीच निशातगंज, गोल चौराहा आना होगा. वहीं, चारबाग रेलवे स्टेशन से ऑटो या फिर कैब द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं.

Tags: Cheaper rate, Local18, Lucknow news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More