AC के पास कहीं आपने भी तो नहीं लगाया हुआ Smart TV? नुकसान जान लेंगे तो आज ही बदल देंगे जगह


गर्मी ऐसी पड़ रही है कि लगता है सिर्फ ठंडी हवा में ही बैठे रहा जाए. बारिश के इस मौसम में कूलर उस तरह से काम नहीं करते हैं, जैसे कि एसी काम करते हैं. बड़े शहरों में अब लगभग सभी के घरों में एसी लगा होता है. लेकिन एसी के साथ अगर कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा जाए तो कूलिंग तो कम हो ही जाती है, साथ ही एयर कंडीशनर में भी खराबी होने का खतरा रहता है.

एसी ठीक से परफॉर्म करे इसलिए इसकी केयर करना बहुत ज़रूरी है. तो अगर आपके घर में भी एसी लगा हुआ है तो कुछ चीज़ों पर ज़रूर ध्यान दे दें. बहुत कम लोग जानते होंगे कि एसी के पास हीट जेनरेट करने वाला कोई भी इलेक्ट्रॉनिक या अप्लायंस नहीं लगाना चाहिए. कोई भी हीट पैदा करने वाला और पावर कन्वर्ट करने वाला उपकरण जैसे LED टीवी, कंप्यूटर को एसी के पास इंस्टॉल न करें. टीवी जैसे अप्लायंस एसी के आस-पास होने के कारण एयर कंडीशनर के सिस्टम की परफॉर्मेंस बिगड़ सकती है. इसके साथ-साथ ये यूनिट के इंडोर और आउटडोर दोनों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है. इसके अलावा अगर खिड़कियां या बाहरी दरवाजे खुले हैं तो एयर कंडीशनर को नहीं चलाना चाहिए. बारिश के मौसम में एक और चीज़ का खास ख्याल रखना चाहिए, वह ये है कि एसी के फिल्टर को कम से दो हफ्ते में साफ कर लें. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके फिल्टर पर धूल की मोटी परत जम जाएगी. इसकी वजह से ये सेट किए गए टेम्परेचर तक नहीं पहुंच पाएगा, और कंप्रेसर पर बहुत लोड पड़ेगा. इसके साथ ही ये भी जान लें कि अगर कंप्रेसर को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और ये सेट किए गए टेम्परेचर तक नहीं पहुंच पाएगा तो आपका मीटर भी तेजी से दौड़ता रहेगा.

 

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More