मारपीट के बाद पंडित और बाराती फरार, पुलिसकर्मी ने मंत्रोच्चार कर कराई शादी, देखें Viral Video


अभिषेक उपाध्याय/आजमगढ़/अम्बेडकरनगर. अभी तक आपने पुलिस को सख्ती करते या फिर लोगों पर रौब झाड़ते देखा और सुना होगा. क्‍या आपने किसी पुलिसकर्मी को शादी के मंत्र पढ़ते हुए या फिर फेरे करवाते हुए देखा है? अगर नहीं देखा तो न्‍यूज़ 18 लोकल पर पुलिसकर्मी का अनोखा रोल देख आप खुश हो जाएंगे.

दरअसल आजमगढ़ जिला से सटे अम्बेडकर नगर जनपद में एक ऐसी शादी हुई, जिसमें वर-वधु पक्ष को फेरे कराने के लिए कोई पंडित नहीं मिला तो एक पुलिसकर्मी ने ना सिर्फ शादी के मंत्र पढ़े बल्कि वर-वधु को सात वचनों के साथ कानून की जानकारी भी दी. पुलिसकर्मी का यह वीडियो अब आमजन और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. यही नहीं, लोग पुलिस की सराहना करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

वधू पक्ष ने डायल 112 से ली मदद
जानकारी के मुताबिक, अम्बेडकर नगर जिले के अकबरपुर तहसील क्षेत्र के करतोरा गांव में अकबरपुर के सदरपुर गांव के लोना समुदाय से वर पक्ष की बारात पहुंची थी. जहां वर पक्ष के लोग डीजे पर थिरकते हुए वूध के द्वार पहुंच रहे थे. इसी बीच बारातियों में कुछ लोग नशे में धुत थे जिसे लेकर दोनों पक्षों में हुई कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई. मारपीट में दूल्हा सहित सभी बाराती भाग खड़े हुए. इधर जैसे ही इसकी जानकारी वधू पक्ष को लगी, तो उन्होंने डायल 112 से मदद की गुहार लगाई.

पंडित बने पुलिस को मिल रही तारीफ
शादी में मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वर-वधू दोनों पक्षों से वार्ता कर विवाह कराने के लिए तो राजी कर लिया, लेकिन जब मंत्र पढ़ने की बारी आई तो वहां कोई पंडित नहीं मिला. इसका कारण था कि विवाद देख पंडित मौके से खुद को बचाते हुए नदारद हो चुके थे. ऐसे में अब फेरे हों तो कैसे? वर-वधू पक्ष के सामने संकट खड़ा हो गया तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने खुद पंडित की भूमिका अदा करते दिखाई दिए और मंत्रों का उच्चारण कर विवाह संपन्न कराया. फिलहाल विवाद के बीच वर-वधू एक दूजे के हो चुके हैं. वहीं, पुलिस की सराहनीय पहल का चर्चा जोरों पर है. साथ ही लोग खुलकर पुलिस की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Tags: Ambedkar Nagar News, Local18, Marriage news, Viral video

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More