हिमाचल की पब्बर नदी में एक और युवक डूबा, 24 घंटे में दूसरी घटना, आर्यन की 20 घंटे बाद मिली थी लाश

शिमला. हिमाचल प्रदेश के शिमला (Shimla) जिले के रोहड़ू में पब्बर नदी (Rohru Pabbar River) में एक और हादसा हुआ है. यहां पर एक और युवक पब्बर नदी में डूब गया है. 20 घंटे बाद आर्यन का शव निकालने के ठीक एक घंटे बाद गणेश नाम का युवक पब्बर नदी में डूब गया, जिसकी तलाश की जा रही है. पब्बर नदी में 24 घंटे में दो युवक डूबने से इलाके में कोहराम मच गया है.

जानकारी के अनुसार, पब्बर नदी में पटसारी की यह घटना है. बताया जा रहा है कि गणेश नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ गाड़ियां धोने के लिए आया था. इस दौरान गणेश अपने तीन दोस्तों के साथ शेखल पुल के पास गाड़ी धोने के लिए पहुंचा. दोस्त गाड़ी धोनी की तैयारी में थे, जबकि गणेश नदी में नहाने उतरा. इस दौरान वह नदी में डूब गया. युवक की पहचान रोहड़ू के ही जुब्बल के गांव मिहाना के गणेश के रूप में हुई है. फिलहाल युवक की तलाश जारी है.

हिमाचलः 20 घंटे बाद पब्बर नदी से मिला 19 वर्षीय युवक का शव, पिता के सामने ही डूब गया था आर्यन

दो दिन में दूसरी घटना

इससे पहले, सोमवार को भी एक युवक पब्बर नदी में डूब गया था. हाटकोटी में मंदिर आया आर्यन नदी में नहाने के दौरान डूब गया था, जिसका शव 20 घंटे बाद नदी से मिला. आर्यन अपने पिता और ग्रामीण के साथ ठियोग के कुठाण गांव से देवता की पालकी लेकर यहां आया था.

इसी दौरान परंपरा के अनुसार, नदी में डूबकी लगाते समय आर्यन पानी में समा गया था. जब वह डूबा तो आसपास अन्य लोग भी नहा रहे थे. युवक के डूबने का वीडियो भी सामने आया है. बाद में युवक की तलाश के लिए गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई थी. लेकिन आर्यन का कुछ पता नहीं चला.

फिर ठियोग से मौके पर पहुंचे एक युवक आर्यन की तलाश में नदी में उतरा और उसी ने आर्यन का शव नदी से निकाला. बता दें कि पब्बर नदी में लगातार ऐसे हादसे पेश आ रहे हैं. लेकिन लोग फिर भी नदी में नहाने उतर रहे हैं.

Tags: Himachal pradesh, Shimla News Today, Shimla police

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More