आज का पंचांग 28 जून 2023: पूरे दिन रवि योग, गणेश पूजा से कार्य होंगे सफल, जानें शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल, दिशाशूल

हाइलाइट्स

आज पूरे दिन रवि योग है. इस योग में सूर्य देव का प्रभाव अधिक माना जाता है.
आप कोई विशेष कार्य करने जा रहे हैं तो गणेश जी का आशीर्वाद लेकर काम का शुभारंभ करें.

आज का पंचांग 28 जून 2023: आज 28 जून को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि, चित्रा नक्षत्र, परिध योग, गर तैतिल और बुधवार दिन है. आज पूरे दिन रवि योग है. इस योग में सूर्य देव का प्रभाव अधिक माना जाता है. यह एक शुभ योग है. बुधवार को विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करते हैं. गण​पति बप्पा के पूजा-अर्चना से विघ्न और बाधाएं दूर होती हैं. यदि आज आप कोई विशेष कार्य करने जा रहे हैं तो गणेश जी का आशीर्वाद लेकर काम का शुभारंभ करें. आपका कार्य सफल होगा. पूजा के समय गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं या मूंग की दाल के लड्डू का भोग लगाएं. इससे गणेश जी अत्यंत प्रसन्न होंगे और उनकी कृपा से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

आज के दिन गणपति को सिंदूर और दूर्वा भी अर्पित करते हैं. ये दोनों ही गजानन महाराज को प्रिय हैं. बुधवार के दिन गणेश स्तोत्र का पाठ करना फायदेमंद होता है. इससे आपके जीवन के संकट दूर होते हैं. रोग और कष्ट से मुक्ति मिलती है. पूजा के समय गणेश जी के मनोकामना मंत्र ओम गं गणपतये नमो नम: का जाप करना चाहिए. बुधवार को हल्दी की गाठें अर्पित करने से भी गणपति बप्पा प्रसन्न होते हैं. इनके आशीर्वाद से घर में शुभता का वास होता है. घर की नकारात्मकता और वास्तु दोष दूर होते हैं. बुधवार व्रत और गणेश पूजन से कुंडली का बुध दोष भी दूर हो जाता है.

बुधवार को हरी मूंग का दान करने से बुध दोष दूर होता है. हरा वस्त्र पहनने, गाय को हरा चारा खिलाने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है. जिससे व्यापार और करियर में लाभ होता है. वाणी दोष दूर होता है. आज के पंचांग से जानते हैं शुभ मुहूर्त, रवि योग, सूर्योदय, चंद्रोदय, दिशाशूल, राहुकाल आदि.

28 जून 2023 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी
आज का नक्षत्र – चित्रा
आज का करण – तैतिल
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – परिध
आज का वार – बुधवार
रवि योग: पूरे दिन
आज का दिशाशूल – उत्तर

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:56:00 AM
सूर्यास्त – 07:28:00 PM
चन्द्रोदय – 14:11:59
चन्द्रास्त – 25:36:00
चन्द्र राशि – तुला

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:57:24
मास अमांत – आषाढ
मास पूर्णिमांत – आषाढ़
शुभ समय – कोई नहीं

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 11:56:16 से 12:52:05 तक
कुलिक– 11:56:16 से 12:52:05 तक
कंटक– 17:31:13 से 18:27:03 तक
राहु काल– 12:42 से 14:24 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 06:21:18 से 07:17:08 तक
यमघण्ट– 08:12:57 से 09:08:47 तक
यमगण्ड– 07:10:09 से 08:54:49 तक
गुलिक काल– 14:24 से 16:05 तक

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More