कभी खुद हार जाना चाहती थीं खूबसूरत जिंदगी, लेकिन एक चमत्कार ने बदल दी थी पूरी दुनिया, ऐसा जैस्मीन भसीन का सफर


मुंबई. टीवी की दुनिया की सुपरस्टार जैसमीन भसीन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. आज ही के दिन 1990 में राजस्थान के कोटा शहर में जन्मी जैसमीन सोशल मीडिया की भी क्वीन हैं. जैसमीन भसीन कई सुपरहिट टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. साथ ही कई किरदारों ने जैसमीन को घर-घर तक पहुंचाया है. जैसमीन भसीन ने बिग बॉस में भी शिरकत की थी.

यहां अपनी जिंदगी से जुड़े कई खास किस्से भी शेयर किए थे. इस दौरान जैसमीन ने अपने संघर्ष के दिनों को भी याद करते हुए बताया था कि उन्हें चेहरे पर पड़े दागों की वजह से काम नहीं मिलता था. रोजाना काम के लिए भटकतीं और हर रोज 8-10 बार रिजेक्ट होकर ही घर जाना पड़ता था. इस बात से तंग आकर जैसमीन लंबे समय तक फ्रेस्ट्रेट रहा करती थीं. इसी दुविधा में जैसमीन ने बहुत सारी दवाई एक साथ खाकर अपनी जिंदगी खत्म करने की भी कोशिश की थी. हालांकि जैसमीन ने बताया था कि वो उनकी जिंदगी का सबसे खराब निर्णय रहा था.

अब जैसमीन टीवी की दुनिया की सुपरस्टार हैं. जैसमीन ने फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी. लेकिन फिल्मों में जैसमीन का लक नहीं चला और टीवी में 2015 में आए शो टशन-ऐ इश्क में रोल मिला. इस सीरियल में जैसमीन सुपरहिट रहीं और रातों-रात स्टार बन गईं. जैसमीन की लंबे समय की मेहनत काम और इस शो ने उन्हें घर-घर तक पहुंचाया. जैसमीन ने दिल से दिल तक, दिल तो हैप्पी है जी जैसे कई सुपरहिट सीरियल्स भी किए. इसक साथ ही जैसमीन म्यूजिक वीडियो में भी अपने ग्लैमर का तड़का लगाती रहीं. आज जैसमीन के जन्मदिन पर फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है.

9 साल के करियर में की 14 से ज्यादा फिल्में और सीरियल्स
जैसमीन ने साल 2014 में अपने करियर की शुरुआत की थी. साथ ही साउथ इंडस्ट्री में भी बतौर हीरोइन काम किया. हालांकि वहां भी जैसमीन की किस्मत ज्यादा नहीं चमकी और वापस आ गईं. जैसमीन ने अपने 9 साल के करियर में 18 से ज्यादा सीरियल्स और फिल्मों में काम कर लिया है. जैसमीन टीवी की दुनिया की सुपरस्टार हैं. साथ ही जैसमीन को सोशल मीडिया पर भी लाखों लोग फॉलो करते हैं.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More