सिर दर्द से परेशान था झांसी का यह शख्स, आजिज आकर कर ली खुदकुशी, जानिए पूरा मामला

 शाश्वत सिंह/ झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में सुसाइड का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. झांसी के प्रेम नगर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने सिर्फ इसलिए अपनी जान ले ली क्योंकि वह सिर दर्द की समस्या से परेशान था. सुसाइड करने वाले महेश कुमार की आर्थिक स्थिति भी बेहतर नहीं थी. वह किसी तरह घर का खर्च चला रहा था. महेश के परिवारजनों की माने तो वह पिछले छह महीने से सिर दर्द की समस्या से परेशान था. कई जगह पर इलाज कराने के बाद भी उसे राहत नहीं मिली थी.

जानकारी के अनुसार रात 9.30 के आसपास महेश के घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे. उसी समय महेश ने अपने कमरे में लगे पंखे से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने महेश के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि घटना के पीछे कारण क्या हो सकता है. मृतक के परिवार के लोगों से भी इस मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.

ठीक इलाज ना मिलने से तनाव में था महेशअभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महेश के सिर में लगभग छह महीने पहले एक चोट लगी थी. चोट लगने के बाद से उसके सिर में काफी दर्द रहने लगा. इस दर्द का महेश ने कई जगह पर इलाज कराया. लेकिन, कहीं भी सही ढंग से इलाज हो ना सका. सिर में दर्द के कारण वह कोई भी काम नहीं कर पा रहा था. परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था. इस वजह से महेश काफी तनाव में रहता था.

Tags: Hindi news, Local18, UP news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More